स्पोर्ट्स लवर्स को खूब पसंद आएगी Noise की ये धांसू स्मार्टवॉच, कीमत है 2500 से भी कम, झक्कास है लुक!

noise-hrx-bounce-smartwatch-with-hd-display-and-100-sports-modes-launched-check-price-and-specifications

स्पोर्ट्स लवर्स को खूब पसंद आएगी Noise की ये धांसू स्मार्टवॉच, कीमत है 2500 से भी कम, झक्कास है लुक!
noise-hrx-bounce-smartwatch-with-hd-display-and-100-sports-modes-launched-check-price-and-specifications

Noise ने भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए एक नई स्मार्टवॉच Noise HRX Bounce को लॉन्च किया है. इस स्मार्टवॉच को फैशन ब्रांड HRX की साझेदारी में उतारा गया है. कंपनी ने दावा किया है कि इस वॉच को स्पोर्ट्स लवर्स के लिए खासतौर पर उतारा गया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स.

इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. इसके लिए वॉच में माइक्रोफोन और स्पीकर मौजूद है. यानी यूजर्स कॉल में इनकमिंग कॉल्स रिसीव कर सकते हैं. Noise HRX Bounce में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं. साथ ही यूजर्स को 150 से ज्यादा वॉच फेस भी कस्टमाइजेशन के लिए मिलेंगे. हेल्थ को ध्यान में रखकर इसमें हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर भी दिया गया है.

Noise HRX Bounce IP67 रेटेड है. यानी ये डिवाइस वाटर रेसिस्टेंट है. कंपनी के दावे के मुताबिक यूजर्स इसे सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चला पाएंगे. 

Noise HRX Bounce की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे मिडनाइट ब्लू, एक्टिव ग्रीन, एक्टिव ब्लू, एक्टिव वाइट और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसे कंपनी की वेबसाइट, मिंत्रा और प्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.