OnePlus Pad की कीमत का हुआ खुलासा! जानिए कब होगा लॉन्च और कैसे मिलेगा सस्ते में
oneplus-pad-price-launch-date-sale-start-offers-in-india-know-everything
OnePlus Pad को फरवरी में पेश किया गया था. इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये होगी. बाजार में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई, आईपैड एयर (5वीं पीढ़ी) और अन्य के साथ कम्पटीशन करेगा. OnePlus Pad की कीमत और फीचर्स
OnePlus Pad को फरवरी में पेश किया गया था. लगभग तीन महीने के बाद वनप्लस ने आखिरकार भारत में अपने पहले टैबलेट की कीमतों की घोषणा कर दी है. इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये होगी. बाजार में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एफई, आईपैड एयर (5वीं पीढ़ी) और अन्य के साथ कम्पटीशन करेगा. OnePlus Pad की कीमत और फीचर्स...
OnePlus Pad Price in India
OnePlus Pad 8GB + 128GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है. इनकी कीमत क्रमश: 37,999 रुपये और 39,999 रुपये है. पैड को हेलो ग्रीन कलर में पेश होगा. वहीं मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस (स्टाइलो) की कीमत क्रमशः 7,999 रुपये और 4,999 रुपये है. भारत में, टैबलेट 28 अप्रैल, दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा. वनप्लस पैड की ओपन सेल 2 मई से ब्रांड की वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिलायंस और क्रोमा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगीwww.keymyhome.com
OnePlus Pad Launch Offers
OnePlus Pad पर लॉन्च ऑफर्स भी हैं. आईसीआईसीआई बैंक कार्डधारक सभी चैनलों से टैबलेट की खरीद पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन के जरिए 2,000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं. प्रमुख क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई है. रेड केबल क्लब के सदस्य अपने वनप्लस स्मार्टफोन पर आरसीसी बेनिफिट सेक्शन के जरिए वनप्लस पैड खरीदने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त तत्काल छूट के पात्र होंगे.
OnePlus Pad Specifications
OnePlus Pad में 2,800 x 2,000 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 11.61-इंच का डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट है. यह डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है. इसमें 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर कैमरा है. टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,510mAh की बैटरी मिलेगी. यह ओमनी-बेयरिंग साउंड फील्ड और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड स्टीरियो स्पीकर से भी लैस है


