Oppo A98 5G में मिल सकती है 5,000mAh की बड़ी बैटरी, ऑनलाइन सामने आईं स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां

oppo-a98-5g-price-launching-in-india-battery-processor-design-camera

Oppo A98 5G में मिल सकती है 5,000mAh की बड़ी बैटरी, ऑनलाइन सामने आईं स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां
oppo-a98-5g-price-launching-in-india-battery-processor-design-camera

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो के यूजर्स लंबे समय से कंपनी के अपकमिंग डिवाइस Oppo A98 5G का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मार्केट में ओप्पो के नए डिवाइस Oppo A98 5G को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है। माना जा रहा कि कंपनी बहुत जल्द नए डिवाइस Oppo A98 5G से पर्दा उठा सकती है।अब इसी कड़ी में Oppo A98 5G को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं

Oppo A98 5G की बैटरी और प्रोसेसर

दरअसल माना जा रहा है कि कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। ऑनलाइन आई जानकारियों में पता चला कि ओप्पो का नया डिवाइस सेंटर में एक होल-पंच कटआउट के साथ 64 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जा रहा है। इतना ही नहीं, डिवाइस Oppo A98 5G के प्रोसेसर और बैटरी जैसी जानकारियां भी सामने आई हैंwww.keymyhome.com

jagran

OPPO A98 5G के रेंडर और स्फेसिफिकेशन की जानकारियां सामने आई हैं। एक टिप्सटर सुधांशू अंभोर ने फोन को लेकर कई जानकारियां साझा की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक Oppo A98 5G को Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है। इसके अलावा डिवाइस को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ देखा जा सकता है

स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है। फोन में 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोन के डिजाइन की बात करें तो यह लेफ्ट साइड में पावर और वॉल्युम बटन के साथ आ सकता है।

Oppo A98 5G डिजाइन

इसके अलावा, डिवाइस Android 13 based ColorOS 13 पर रन कर सकता है। फोन में 6.7 की स्क्रीन मिल सकती है।

jagran

LTPS LCD डिस्प्ले को 120Hz refresh rate फीचर के साथ लाए जाने की उम्मीद है। कंपनी आने वाले दिनों में नए डिवाइस Oppo A98 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है।

इसके साथ ही बता दें कि ओप्पो की ओर से Oppo A98 5G से जुड़ी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारियां नहीं दी गई हैं