राइट टू हेल्थ बिल का विरोध:प्राइवेट अस्पताल आज से आरजीएचएस और चिरंजीवी का इलाज नहीं करेंगे
सरकारी डाॅक्टराें ने 2 घंटे बहिष्कार के बाद काली पट्टी बांधकर किया काम
राइट टू हेल्थ बिल की खामियों काे लेकर डाक्टर्स शनिवार काे हड़ताल पर रहे। शाम काे आईएमए हॉल में मीटिंग हुई जिसमें निर्णय लिया की चिरंजीवी तथा आरजीएचएस में कोई नई टीआईडी जनरेट नहीं करेंगे और जब तक सरकार इस बिल काे वापिस नहीं लेंगी तब तक सरकारी योजनाओं का बहिष्कार जारी रहेगा और ना ही आरजीएचएस में ओपीडी देखेंगे। जो मरीज पहले से भर्ती हैं उनका इलाज जारी रखा जाएगा।
सामान्य चिकित्सालय में डाॅक्टराें ने दाे घंटे सुबह 9 से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार किया और इसके बाद काली पट॰टी बांधकर काम किया। वहीं निजी अस्पताल पूरे दिन बंद रहे। यहांओपीडी संचालित नहीं हुई। सामान्य चिकित्सालय में दाे घंटे तक सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही संचालित हुई। हालांकि मरीजों की ज्यादा भीड़ नहीं रही, लेकिन माैके काे देखते हुए इमरजेंसी के डाक्टरओपीडी में आकर बैठे और मरीजों का इलाज किया।
आईएमए अध्यक्ष डाॅ. विजयपाल यादव सहित उनकी टीम जयपुर भी धरने और प्रदर्शन में शामिल हाेने के लिए गई । देर शाम आकर उन्हाेंने मीटिंग की व बताया कि जयपुर में ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें यह तय हुआ कि प्राइवेट हॉस्पिटल चिरंजीवी व आरजीएचएस जैसी सरकारी योजनाओं का कोई काम नहीं करेंगे। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. विजय सिंह चाैधरी का कहना है कि राइट टू हेल्थ बिल में कई कमियां हैं। इसे लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
Naresh Chouhan 

