पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर:सतपाल महाराज ने केदारनाथ में लगने वाले भंडारे के कार्ड का किया विमाेचन, गुलाब बाग आश्रम में दर्शनों के लिए उमड़े लोग

पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर:सतपाल महाराज ने केदारनाथ में लगने वाले भंडारे के कार्ड का किया विमाेचन, गुलाब बाग आश्रम में दर्शनों के लिए उमड़े लोग

गुलाब बाग स्थित मानव उत्थान आश्रम में शनिवार काे सतपाल जी महाराज श्रद्धालुओं से मिले। इस अवसर पर उन्हाेंने केदार नाथ में लगने वाले भंडारा के कार्ड का विमाेचन किया । महाराज के दर्शनाें के लिए सुबह 7 बजे से श्रद्धालु आश्रम पहुंचना शुरू हाे गए थे। सुबह करीब 11.15 बजे महाराज आश्रम में पहुंचे। मंच पर सतपाल महाराज के अलावा उनकी पत्नी अमृता, बेटा विभूऔर सुयश व पुत्रवधू माेहिनी विराजमान थे। इस दाैरान भजन मंडली ने सतगुरु तेरे चरणाें में सहित अन्य भजनाें की प्रस्तुति दी। कई श्रद्धालुओं ने भजनाें पर नृत्य भी किया।

इस अवसर परआयाेजित भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। सतपाल महाराज अलवर से जाने के समय पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले मानव उत्थानआश्रम में महाराज ने श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति कीओर से 25 अप्रैल से केदारनाथ में प्रारंभ हाेने वाले भंडारा के कार्ड का विमाेचन किया। श्री बाबा केदारनाथ धर्मशाला धर्मार्थ ट्रस्ट ने केदारनाथ में बनने वाली धर्मशाला (अलवर सदन) के शिलान्यास के लिए सतपाल महाराज से समय मांगा। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समितिऔर केदारनाथ धर्मशाला धर्मार्थ ट्रस्ट कीओर से सतपाल महाराज काे दुपट्टाओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न प्रदान करऔर 51 किलाे वजन की फूलाें की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस माैके पर श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष मनाेज शर्मा, श्री बाबा केदारनाथ धर्मशाला धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता हुंडीवाले, मुकेश विजय,महेश खंडेलवाल, सीए श्रीकिशन गुप्ता, मनीष गुप्ता, अशाेक धानावत, हेमंत, एनके माथुर, राजीव शर्मा,आरपी महावर, नारायण, इंजीनियर राजदीप शर्मा व भागीरथ सहित अन्य उपस्थित थे।