'मैं खेलने आ रहा हूं' IPL 2023 शुरू होने से पहले Rishabh Pant का वीडियो आया सामने

rishabh-pant-in-a-video-that-he-is-coming-to-play-ahead-of-ipl-2023-pant-in-a-promotional

'मैं खेलने आ रहा हूं' IPL 2023 शुरू होने से पहले Rishabh Pant का वीडियो आया सामने
rishabh-pant-in-a-video-that-he-is-coming-to-play-ahead-of-ipl-2023-pant-in-a-promotional

IPL 2023, Rishabh Pant Video: केएल राहुल (KL Rahul) की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

पिछले साल दिसंबर महीने में भयानक कार दुर्घटना का शिकार हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) क्रिकेट के मैदान से कुछ समय के लिए बहार हो गए हैं. 25 वर्षीय पंत चमत्कारिक ढंग से बच गए, जब उनकी मर्सिडीज कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. जब वह अपने घर के लिए रुड़की के रास्ते में थे. भारत के  स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी रिकवरी (Rishabh Pant Recovery Video) प्रक्रिया शुरू कर दी है और हाल ही में उन्होंने फिर से चलने के वीडियो साझा किए हैं. उनकी अनुपस्थिति का मतलब है कि शनिवार को केएल राहुल (KL Rahul) की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) अभियान शुरू करने पर दिल्ली की टीम को एक बहुत ही प्रभावशाली खिलाड़ी की कमी खलेगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्रमोशनल वीडियो में पंत (Rishabh Pant in promotional video) ने बुधवार को कहा, 'अगर हर कोई खेल रहा है तो मैं क्यों नहीं? मैं अब भी गेम में हूं बॉस! मैं खेलने आ रहा हूं। यह एक फूड डिलीवरी ऐप का विज्ञापन है, लेकिन इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.