बाल हैं बहुत ज्यादा रूखे और दो मुंहे तो इन चीजों को केले में मिलाकर तैयार करें Hair mask, महीने भर में बाल हो जाएंगे रिपेयर

hair-mask-for-split-end-hair-banana-hair-mask-for-dry-hair

बाल हैं बहुत ज्यादा रूखे और दो मुंहे तो इन चीजों को केले में मिलाकर तैयार करें Hair mask, महीने भर में बाल हो जाएंगे रिपेयर
hair-mask-for-split-end-hair-banana-hair-mask-for-dry-hair

hair Mask for split ends : सप्ताह में एक बार बनाना हेयर मास्क को अपने बालों में अप्लाई करना शुरू कर देती हैं तो सकारात्मक परिणाम महीने भर के अंदर नजर आने लगेगा.

 बाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं. इसलिए खास ख्याल रखना पड़ता है इनका. लेकिन आजकल बढ़ते प्रदूषण और खराब खानपान के कारण बालों के रूखेपन और दो मुंहे होने की परेशानी बढ़ गई है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में विटामिन सी और ई वाले फूड को शामिल कर लेना चाहिए, जैसे- संतरा, सेब, नींबू, अनार, बादाम, मूंगफली, मूंगफली का मक्खन, चुकंदर का साग, कोलार्ड साग, पालक, कद्दू, लाल शिमला मिर्च, एवोकाडो आदि. इसके अलावा आप सप्ताह में एक बार केले का हेयर मास्क लगाकर टूटे बालों को रिपेयर कर सकती हैं और उनकी खोई चमक को वापस पा सकती हैं. इस मास्क को बनाने का 4 तरीका (4 ways of banana hair mask) यहां पर हम बताने जा रहे हैं स्टेप बाय स्टेप जिसे फॉलो करके आसानी से घर पर हेयर मास्क तैयार कर लेंगी.

कैसे बनाएं बनाना हेयर मास्क | How To Make Banana Hair Mask

पहला तरीका

8vkb624g

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 01 केला और 01 अंडा चाहिए. अब आप इन दोनों को छीलकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लीजिए. इसके बाद एक कटोरी में निकाल लीजिए, फिर स्कैल्प में सामान रूप से लगा लीजिए. अब आप 20 मिनट के लिए लगाकर बालों में छोड़ दीजिए. जब सूख जाए मास्क अच्छे से, तो माइल्ड शैंपू हेयर वॉश कर लेना है

दूसरा तरीका

qd54f04g

नारियल तेल में एक केले को मैश कर लीजिए. फिर सामान मात्रा में पूरे बालों में अच्छे से लगा लीजिए. इसे भी 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दीजिए फिर शैंपू करिए. ऐसा करने से बालों में चमक तो आएगी ही साथ में टूटे बाल भी रिपेयर होंगे.

तीसरा तरीका 

crbag4q8

आप शहद और एक पके केले को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लीजिए. फिर एक कटोरी में निकालकर पूरे बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर रखिए. इसके बाद शैंपू करिए. ऐसा करने से चमक वापस आएगी और रूसी की परेशानी अगर है तो उससे निजात मिल जाएगी. हेयर ग्रोथ (hair growth) में भी सुधार आएगा इस मास्क को लगाने से.

चौथा तरीका

rpm9grho

आर्गन ऑयल में केले को मैश करके बालों में मास्क की तरह लगाने से भी खोई चमक वापस आती है और दो मुंहे बालों (split ends) से भी निजात मिलता है. इस मास्क को भी लगभग आधे घंटे तक लगाकर रखने के बाद ही धोएं. सप्ताह में एक बार इनमें से किसी एक मास्क को अपने बालों में अप्लाई करना शुरू कर देती हैं तो सकारात्मक परिणाम महीने भर के अंदर नजर आने लगेगा.