नवाचार रास्ता खोलो अभियान:समझाइश से खुलवाए वर्षों से बंद रास्ते, बिटिया गौरव पट्टिका लगाई
जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन पर नवाचार रास्ता खोलो अभियान के तहत जिले के सभी उपखंडों में वर्षों से बंद रास्तों को ग्रामवासियों से समझाइश कर खुलवाया गया। इन रास्तों पर बिटिया गौरव पट्टिका लगवाकर प्रतिभाशाली बेटियों के नाम अंकित कराए गए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में आमजन एवं काश्तकारों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखकर यह अभियान प्रारम्भ किया गया है।
जाे रास्ते राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हैं, इन पर मनरेगा के काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इन रास्तों के खुलने से सैकड़ाें परिवारों को खेत तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा। जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए प्रकरणों, राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों व जिले के भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते संबंधी समस्याओं का पता चलने पर कलेक्टर ने नवाचार करते हुए ‘रास्ता खोलो’ अभियान शुरू किया है।
इसके तहत आम रास्तों, गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने, बंद किए जा चुके खातेदारी रास्तों को खुलवाने, राजस्व अभिलेख में दर्ज रास्ते, काश्तकारों की कृषि जोत के विभाजन करने से पूर्व रास्तों का प्रावधान करने, आम रास्ते निकालने, राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, राजकीय भूमि से सार्वजनिक रास्ता निकालने हैं।
Naresh Chouhan 

