Google Play Store की नई पॉलिसी से लेकर Musk द्वारा PM मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने तक, पढ़ें बड़ी खबरें

round-up-elon-musk-follow-pm-modi-on-twiiter-google-play-store-new-policy-lava-blaze-2-launched-in-india

Google Play Store की नई पॉलिसी से लेकर Musk द्वारा PM मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने तक, पढ़ें बड़ी खबरें
round-up-elon-musk-follow-pm-modi-on-twiiter-google-play-store-new-policy-lava-blaze-2-launched-in-india

Tech News Roundup: दिनभर में टेक की बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप से भी बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।टेक से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों को आप टेक के राउंड अप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं। यहां हम आपको एक आर्टिक्ल में पूरे दिन की टेक जगत की खबरें परोसते हैं

Elon Musk ने पीएम Modi को ट्विटर पर किया फॉलो

ट्विटर प्रमुख और अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। एलन मस्क 195 लोगों फॉलो करते हैं, जिनमें पीएम मोदी भी शामिल हो गए हैं। एलन मस्क 134.3 मिलियन के साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।

jagran

जापान में ऑफिस खोलने की तैयारी में ChatGPT

जापान यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री Fumio Kishida से मुलाकात के बाद ऑल्टमैन (Sam Altman) ने कहा था कि उनकी कंपनी यानी ChatGPT जापान में एक ऑफिस खोलने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कुछ नियम और शर्तों को भी सामने रखा है। कंपनी ने कहा कि वह गुरुवार को अपने अनुरोधों का जवाब देने के उपायों के बारे में Garante को एक दस्तावेज भेजेगी

Google Play Store को जल्द मिलेगा डेटा से जुड़ा नया नियम

Google ने घोषणा की है कि वह एक नई Play Store पॉलिसी जोड़ रहा है। नई पॉलिसी कंपनी के ऐप स्टोर पर कुछ ऐप्स के लिए ऐप और ऑनलाइन अकाउंट और डेटा को आसानी सर्च और डिलीट करने का ऑप्शन देगा। इस नई पॉलिसी में ऐप डेवलपर को ऐप में अकाउंट बनाने और उसे डिलीट करने का ऑप्शन होगा।

jagran

Lava Blaze 2 बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

लावा ने ऑफिशियल तौर पर आज भारत में ब्लेज सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, Lava Blaze 2 लॉन्च किया है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लावा के इस नए हैंडसेट में 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। लावा ब्लेज 2 फोन को 8,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदने के लिये उपलब्ध होगा

jagran

इस दिन Google Pixel 7a हो रहा लॉन्च

टेक कंपनी Google ने अपने यूजर्स के लिए Google Pixel 7a की खास पेशकश सामने रखने जा रही है। कंपनी के नए डिवाइस Google Pixel 7a का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरी ओर, Google I/O 2023 इवेंट 10 मई को होने जा रहा है