Tech News Round Up: Realme Narzo N55 के लॉन्च से लेकर OpenAI के चैलेंज तक
round-up-realme-narzo-n55-launch-openai-reward-elon-musk-statement
वैसे तो हम रोज टेक से जुड़ी सभी खबरों को आपतक पहुंचाते है, लेकिन कोई बड़ी खबर आपसे छुट ना जाए। इसलिए हम आपके लिए रोजाना टेक की बड़ी खबरों का एक निचोड़ पेश करते हैं। इस आर्टिकल में आपको दिनभर की खास खबरों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
Realme Narzo N55 भारत में लॉन्च
Realme ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo N55 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में आपको फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है। बता दें कि ये फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। आइये, इसके बारे में जानते हैं
ChatGPT में खोजा सेफ्टी बग तो OpenAI देगी लाखों का रिवॉर्ड
ChatGPT Bug: पॉपुलर चैटबॉट मॉडल चैटजीपीटी को लाने वाली कंपनी OpenAi ने एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने यूजर्स को चैटबॉट मॉडल चैटजीपीटी में सुरक्षा से जुड़ा बग खोजने को कहा है, ऐसा पाया जाता है तो कंपनी यूजर को लगभग 16 लाख का रिवॉर्ड देगी।
AI टेक्नोलॉजी को लेकर चीन कर रहा जोर-शोर से तैयारी
ChatGPT style Model By Chinese Companies: ओपनएआई के चैटबॉट मॉडल चैटजीपीटी के बाद कई चीनी कंपनियां अपने नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं। इस कड़ी में ALIBABA , SENSETIME, TENCENT और BAIDU जैसी कंपनियों के नाम सामने आए हैं।
पिछले छह महीने में हुई कई गलतियां: Elon Musk
Twitter के CEO एलन मस्क ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से उन्होंने कई गलतियां की है। इनमें से एक ब्रॉडकास्टर के अकाउंट को सरकार द्वारा वित्त पोषित मीडिया लेबल करने का निर्णय लेना था।


