Auto News Roundup: Maruti Cars की सेफ्टी रेटिंग से लेकर नई Kawasaki Vulcan S के लॉन्च तक की खबरें

roundup-for-4-april-maruti-cars-safety-2023-kawasaki-vulcan-s-ola-move-os4

Auto News Roundup: Maruti Cars की सेफ्टी रेटिंग से लेकर नई Kawasaki Vulcan S के लॉन्च तक की खबरें
roundup-for-4-april-maruti-cars-safety-2023-kawasaki-vulcan-s-ola-move-os4

Auto News Roundup:दिनभर की ऑटो से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है। हम आपके लिए आज की सभी खबरों का राउंडअप लेकर आए हैं। आप इस लेख के माध्यम से ऑटोमोबाइल से जुड़ी आज की प्रमुख खबरें पढ़ सकते हैं।

Ola Electric Scooters भी करेंगे 'नाटू-नाटू' पर डांस!

भारत की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ola अपने Electric Scooters में जल्द ही नया ऑपरेटिंग सिस्टम ला सकती है। फिलहाल अभी सारे Ola Scooters में Move OS3 दिया जा रहा है। हाल ही में अपडेट किए इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई नए फीचर्स और थीम ऑफर किए गए थे। Ola ने Move OS 3 में आर्टिफीसियल साउंड, राइडिंग मूड्स, हाइपरचार्जिंग और पार्टी मोड सहित कई अन्य फीचर्स ऑफर किए थे। कंपनी के मालिक भावेश गुप्ता ने एक ट्वीट करते हुए Move OS4 के बारे में जिक्र किया है।

2023 Kawasaki Vulcan S को भारत में किया गया लॉन्च

कावासाकी इंडिया ने अपनी बाजार में नई मिडिलवेट क्रूजर बाइक 2023 Kawasaki Vulcan S को लॉन्च कर दिया है। भारत में कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये रखी है। 2023 कावासाकी वल्कन एस को नवीनतम मॉडल वर्ष के लिए छोटे बदलाव प्राप्त हुए हैं। ये बाइक अब मैटेलिक मैट कार्बन ग्रे रंग विकल्प के साथ भी उपलब्ध है।

सेफ्टी टेस्ट में Maruti Suzuki की Alto K10 और Wagon R ने किया निराश

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने सेफ्टी को लेकर एक बार फिर अपने ग्राहकों को निराश किया है। देश में हमेशा Maruti Cars की सेफ्टी को लेकर आलोचना की जाती है। हाल ही में कंपनी के दो लोकप्रिय मॉडल्स का क्रैश टेस्ट किया गया। इनमें Alto K10 और Wagon R शामिल हैं। इन दोनों ही कारों ने इस टेस्ट में अपने ग्राहकों को निराश किया। ग्लोबल NCAP टेस्ट में Alto K10 और Wagon R का परफॉरमेंस कैसा रहा, आइए आपको बताते हैं।