सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' का 33 साल बाद सामने आया ऑडिशन वीडियो, गिटार और गुलाब पकड़े 'प्रेम' को देख फैंस दे बैठेंगे दिल

salman-khan-maine-pyar-kiya-audition-video-viral-with-guitar-and-rose-in-debut-film-fans-gave-hearts-to-22-year-old-prem

सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' का 33 साल बाद सामने आया ऑडिशन वीडियो, गिटार और गुलाब पकड़े 'प्रेम' को देख फैंस दे बैठेंगे दिल
salman-khan-maine-pyar-kiya-audition-video-viral-with-guitar-and-rose-in-debut-film-fans-gave-hearts-to-22-year-old-prem

सलमान खान इन दिनों जहां अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं उनकी पुरानी फिल्मों की चर्चा आज भी सोशल मीडिया और फैंस के बीच होती रहती है. वहीं हम आपके हैं कौन हो या भाईजान की डेब्यू फिल्म मैने प्यार किया. उनके किरदारों को फैंस का प्यार मिलता रहता है. इसी बीच 33 साल बाद 'मैंने प्यार किया' से सलमान खान का ऑडिशन वीडियो सुर्खियों में आ गया है, जिसे देखकर फैंस भी रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाएंगे.

1999 में सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सलमान खान की इस फिल्म की चर्चा आज तक होती रहती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ऑडिशन का वीडियो सामने आया है. 22 साल के सलमान खान को वीडियो में एक गिटार और हाथ में गुलाब पकड़े रोमांटिक सीन करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनकी मासूमियत देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं. 

सिक्स सिगमा फिल्मस द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैंस के भी कमेंट देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, बॉलीवुड के राजा सलमान खान. दूसरे ने लिखा बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर सलमान खान, तीसरे ने लिखा, वह कभी कभी बहुत मासूम लगते हैं. चौथे ने लिखा, बॉलीवुड और भारत को उनका सबसे हैंडसम और स्टाइलिश फैशन ट्रेंड सेटर मैन देने के लिए राजश्री प्रोडक्शन का धन्यवाद. इस ऑडिशन के बाद दुनिया को 7वां गुडलुकिंग.

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है. जबकि 10 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.