किसानों को मुआवजा देने की मांग:बानसूर में सपा प्रदेशाध्यक्ष ने धरने की चेतावनी, कहा-80 फीसदी से अधिक किसानों की फसलों को नुकसान

किसानों को मुआवजा देने की मांग:बानसूर में सपा प्रदेशाध्यक्ष ने धरने की चेतावनी, कहा-80 फीसदी से अधिक किसानों की फसलों को नुकसान

बानसूर किसान महापंचायत और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव ने रविवार और आज सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के 20 गावों का दौरा कर पिछले 15 दिनों में सर्दी और पाले से सरसों की फसल में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने राज्य सरकार से किसानों को पुरा मुआवजा देने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज सर्दी और पाले से सरसों की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि और विधायक इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कलक्टर और राज्य सरकार से सर्वे करवाकर किसानों को खराब फसलों का पुरा मुआवजा देने की मांग की है। इस दौरान उन्होने कहा कि किसानों को सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी की ओर से उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव,किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दी लाल यादव सहित किसान मौजूद रहे।