सैम्पलिंग बढ़ी ताे बढ़ गए काेराेना मरीज, 153 नए केस, विभाग ने 120 ही बताए

सैम्पलिंग बढ़ी ताे बढ़ गए काेराेना मरीज, 153 नए केस, विभाग ने 120 ही बताए

अजमेर जिले में मंगलवार काे 153 नए काेराेना केस सामने आए। हालांकि, चिकित्सा विभाग ने 120 ही नए मरीजों की जानकारी दी। देर शाम तक अजमेर में कुल संक्रमित 13,206 हाे गए। वहीं, मंगलवार को उपचार के दाैरान एक मरीज की माैत हो गई। अब तक 317 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर, पिछले कुछ दिनाें से चिकित्सा विभाग की ओर से डिस्पेंसरियाें में कोरोना जांच नहीं कराने से नए केसों में कमी आई थी। मंगलवार को एक बार फिर डिस्पेंसरियों में सैम्पल लिया गया, जिसकी वजह से नए केस 153 पहुंच गए। जेएलएन के माइक्राेबायोलॉजी लैब में देर शाम तक 1139 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए आए।
जेएलएन : कोरोना अपडेट

  • 109 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। काेविड वार्ड में 62 पाॅजिटिव हैं, जबकि 46 सस्पेक्ट वार्ड में हैं।