पुष्कर बायोलॉजिकल पार्क प्रोजेक्ट काे मिले पंख, नई रेंज बनाने के आदेश जारी
अब तक अधूरे रहे पुष्कर बायोलॉजिकल पार्क काे पूरा करने तथा साेकलिया में बनने वाले खरमाेर संरक्षण प्रोजेक्ट काे गति मिल गई है। पुष्कर बायोलॉजिकल पार्क के नाम से नई रेंज का गठन किया गया है। कई अन्य पदाें के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके लिए प्रभारी सहायक वन संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर जयपुर काे बनाया गया है। विधानसभा में मामला उठने के बाद यह दावा किया गया था कि जल्द ही नई याेजना में पार्क प्रोजेक्ट काे शामिल करके 25 कराेड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा। इस दावे काे हकीकत का जामा पहनाना शुरू कर दिया गया है।
कार्यालय प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (हाॅफ) राजस्थान जयपुर से एक दिन पहले इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में रेंज पुष्कर बायोलॉजिकल पार्क के लिए वन क्षेत्र का निर्धारण भी किया गया है। तय किया गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए अजमेर वन मंडल के किस वनखंड की कितनी वन्य भूमि का उपयाेग किया जाएगा।
खरमाेर संरक्षण का प्रोजेक्ट भी साेकलिया क्षेत्र में प्रस्तावित
बायोलॉजिकल पार्क के लिए वनखंड अरवड़ की 271.13 हैक्टेयर, गाेयला की 381.20 हैक्टेयर, बीड़ ब्रिजमाेहनदास शिव सिंह खीरियां की 37.23 हैक्टेयर और पुष्कर जैविक उद्यान का क्षेत्र 56 हैक्टेयर हिस्सा उपयाेग किया जाएगा। नई रेंज मुख्यालय या नाका मुख्यालय पुष्कर/अरवड़ हाेगा। प्रभारी सहायक वनसंरक्षक के ताैर पर सहायक वन संरक्षक (वन्यजीव) चिड़ियाघर जयपुर काे जिम्मेदारी दी गई है। नई रेंज पुष्कर बायोलॉजिकल पार्क का प्रशासनिक नियंत्रण भी उपवनसंरक्षक चिड़ियाघर जयपुर के पास ही रहेगा। इस प्रोजेक्ट के साथ खरमाेर संरक्षण का प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट साेकलिया क्षेत्र में प्रस्तावित है।
यह व्यवस्था भी की
नई रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय के अलावा अरवड़, गाेयला, खीरियां और पुष्कर जैविक उद्यान वनखंडाें में काम करने वाले सहायक वनपाल हनुमान प्रसाद साधू, वन रक्षक रामचंद्र सामरिया नई रेंज में काम करेंगे। पशुरक्षक का एक नया पद भी सृजित किया गया है। इस पद पर उम्मेद सिंह काे लगाया है। एक पद वनपाल काे भी नई रेंज में स्थानांतरित किया गया है।
चर्चा में रहा है यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट
गाैरतलब है कि पुष्कर में बाॅयाेलाॅजिकल के लिए 2017 से कवायद शुरू की गई थी। इस पार्क का काम शुरू भी कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे राेक दिया गया। विधानसभा में मामला उठने के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चाैधरी ने विधानसभा में कहा था कि पुष्कर के बॉयोलोजिकल पार्क का निर्माण कार्य नवीन प्रस्तावों में शामिल किया गया है।
उन्हाेंने कहा था कि पुष्कर के बॉयोलोजिकल पार्क का काम राजस्थान वानिकी और जैव विविधता परियोजना फेज के समाप्त हो जाने के कारण रुका हुआ है। नवीन प्रस्तावित परियोजना में इस कार्य को शामिल किया गया है। इसके तहत 25 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इस कार्य को एक्सेटरनली एडेड प्रोजेक्ट में शामिल किया है।
यह भी जानिए
- बाॅयोलाॅजिकल पार्क बनाने का प्रस्ताव राजस्थान वानिकी और जैव विविधता परियोजना फेज-2 की उच्चाधिकार समिति ने 1 मार्च 2017 को हुई बैठक में मंजूर किया था।
- फेज-2 में इस बाॅयोलाॅजिकल पार्क के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया था।
- उप वन संरक्षक, अजमेर ने 5 मार्च 2018 को 62.50 लाख अग्रिम के रूप में कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी को जारी किए थे।
- यह काम राजस्थान वानिकी और जैव विविधता परियोजना फेज के समाप्त हो जाने के कारण रुका हुआ था।
- नई याेजना में बाॅयोलाॅजिकल पार्क के निर्माण के लिए राशि 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।


