शाहरुख खान की 'डंकी' के फर्स्ट लुक के साथ दिखी वरुण धवन की 'भेड़िया 2'और 'स्त्री 2' की झलक,

shah-rukh-khan-dunki-first-look-with-varun-dhawan-bhediya-2-and-stree-2-in-jio

Apr 13, 2023 - 08:25

जियो स्टूडियोज की वीडियो में शाहरुख खान स्टारर डंकी, वरुण धवन की भेड़िया 2, स्त्री के सीक्वल के साथ साथ 100 से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज की झलक देखने को मिली है.वहीं डंकी की बात करें तो शाहरुख कंधे पर बैग और ग्रीन टी शर्ट पहने दिख रहे हैं

Jio Studios के बीती रात हुए इवेंट में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें आमिर खान, अनिल कपूर और नाना पाटेकर जैसे सितारों का नाम शामिल है. वहीं इन सितारों की महफिल में भारत में अपनी अपकमिंग स्लेट की जियो स्टूडियोज की झलक देखने को मिली. इनमें शाहरुख खान स्टारर डंकी, अमिताभ बच्चन की फिल्म, भेड़िया, स्त्री के सीक्वल के साथ साथ 100 से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज की झलक भी देखने को मिली है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

Reliance Industries Limited के Jio Studios ने एक ट्रेलर जारी किया है, जिसमें उनके अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स देखने को मिले हैं. इसमें शाहरुख खान की डंकी, शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी, जिसका हाल ही पोस्टर सामने आया है. वरुण धवन की भेड़िया 2, कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की भूल चुक माफ, शाहिद कपूर और कृति सेनन की अनटाइटल्ड, स्त्री 2 जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन की सेक्शन 84, आर माधवन की हिसाब बराबर, विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके,विक्रांत मैसी और मौनी रॉय की ब्लैकआउट, विजय सेतुपति की मुंबईकर, द स्टोरीटेलर, धूम धाम, एम्पायर जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. 

इसके अलावा Jio Studios ने पावर-पैक कहानियों के साथ कई नई वेब ओरिजिनल की भी घोषणा की है. इस लिस्ट में लाल बत्ती, एक राजनीतिक थ्रिलर, यूनियन: द मेकिंग ऑफ इंडिया, रफूचक्कर , बाजाओ, द मैजिक ऑफ शिरी, डॉक्टर्स, एक कानूनी मामला और कई अन्य . 

बता दें, डंकी का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं, जिसके चलते ट्रेलर में राजकुमार हीरानी के साथ शाहरुख खान की झलक देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और वीडियो पर अपना रिएक्शन दख रहे हैं.