बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध:2 सप्ताह से सिंगल फेस ट्रांसफार्मर है खराब, विभाग नहीं दे रहा कोई ध्यान
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जौनायचा खुर्द गांव के मेघवाल मोहल्ले का घरेलू सिंगल फेस ट्रांसफार्मर गत दो सप्ताह से फूंका होने से मोहल्लेवासी अंधेरे ने रहने को विवश है।
मेघवाल मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को लेकर स्थानीय लाइनमैन के जरिए ट्रांसफार्मर फेलियर रिपोर्ट तैयार करा कर नीमराना सहायक अभियंता कार्यालय में भिजवाया जा चुका है। बार-बार कार्यालय के चक्कर काट रहे लोगों को जेवीवीएनएल अधिकारियों द्वारा दरकिनार किया जा रहा है।
मोहल्ले निवासी सुबेसिंह,पप्पू राम,युवराज सिंह,भोलाराम,सविता देवी,कृष्ण कुमार,अशोक कुमार, श्रीराम,रघुवीर सिंह,कपिल,महावीर सिंह सहित ने अंधेरे में रहने की विवशता से परेशान होकर मंगलवार को निगम के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं पास होने के बावजूद उनकी समस्या का निराकरण नही किया जा रहा है।
सरपंच अजीत सिंह यादव ने कहा कि मेघवाल मोहल्ले में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर जेवीवीएनएल अधिकारियों से कई बार वार्ता होने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के मांग जायज है। शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
Naresh Chouhan 

