स्कोडा स्लाविया एनिवर्सरी और कुशक लावा ब्लू एडिशन लॉन्च:अपडेट इंजन के साथ E20 फ्यूल पर दौड़ेगी कार, कीमत 17.27 लाख से शुरू
skoda-slavia-kushaq-anniversary-editions-launched-at-a-price-of-rs-1727-lakh
चेक रिपब्लिकन कार मैकर कंपनी स्कोडा ने भारत में सेडान सेगमेंट में स्लाविया का एनिवर्सरी एडिशन और मिड साइज SUV में कुशाक का ब्लू एडिशन लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने स्लाविया एनिवर्सरी एडिशन को एक्स शोरूम कीमत 17.27 लाख रुपए पर पेश किया है, जबकि कुशाक लावा ब्लू एडिशन को 17.99 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। स्कोडा की ये दोनों ही मॉडल अपने-अपने सेगमेंट की सबसे सेफ कार में से एक हैं। दोनों ही मॉडल को अपडेटेड ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टॉर सेफ्टी रेटिंग दी गई है।
E-20 फ्यूल से चलेंगी दोनों कारें
इन स्पेशल एडिशन में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है, जो BS6 फेज-2 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है। इससे अब ये कारें E-20 फ्यूल पर दौड़ेंगी। ये इंजन 150hp की पॉवर और 250Nm पीक टार्क जनरेट करता हैं। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की ऑप्शन दिया गया है। दोनों ही कारें स्पेशल एडिशन में नया लावा ब्लू कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल हैंwww.jaimamart.com
स्कोडा स्लाविया एनिवर्सरी एडिशन
कंपनी ने इस कार को टॉप-ऑफ-द-लाइन स्टाइल वेरिएंट के ऊपर पेश किया है। यह 1.5 लीटर TSI इंजन के साथ आती है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। एनिवर्सरी एडिशन में बदलाव की बात करें तो कंपनी ने इसमें क्रोम-फिनिश फ्रंट ग्रिल, साइड क्लैडिंग पर क्रोम इंसर्ट, एल्यूमीनियम पैडल, 'एनिवर्सरी एडिशन' स्टीयरिंग बैज, सी-पिलर और स्कफ प्लेट पर 'एनिवर्सरी एडिशन' ब्रांडिंग के साथ एनिवर्सरी एडिशन लिखे हुए कुशन दिए हैं
स्कोडा कुशाक लावा ब्लू एडिशन
कंपनी ने स्कोडा कुशाक के लावा ब्लू एडिशन को स्टाइल वेरिएंट के ऊपर पेश किया है। कंपनी ने नई लावा ब्लू एडिशन में क्रोम-फिनिश फ्रंट ग्रिल, साइड क्लैडिंग पर क्रोम इंसर्ट, एल्युमिनियम पैडल, 'एनिवर्सरी वर्जन' वैज, बी-पिलर और स्कफ प्लेट पर 'एनिवर्सरी वर्जन' ब्रांडिंग और एनिवर्सरी वर्जन व्यू दिया है


