Share Market Open: बैंकिंग क्राइसिस से हिला बाजार, 500 अंक टूटा सेंसेक्स
stock-update-stock-market-20-march-2023-nse-bse-nifty-sensex-today-top-trending
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में आज दो शेयर हरे निशान और 28 शेयर लाल निशान में हैं। एचयूएल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में बढ़त के साथ, जबकि नेस्ले, एलएंडटी, आईटीसी, टाइटन, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, विप्रो, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस एक्सिस बैंक, मारुती सुजुकी, टीसीएस और इन्फोसिस में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
दुनिया के बाजारों का हाल
एशिया के लगभग सभी बड़े बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हांगकांग, सियोल, शंघाई और टोक्यो में अधिक दबाव देखा जा रहा है। शुक्रवार के सत्र में अमेरिका बाजार लाल निशान में बंद हुए थे।
मौजूदा समय में दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस को माना जा रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को भी एफआईआई शुद्ध विक्रेता थे। उनकी ओर से कुल 1,766.53 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।
रुपये में 11 पैसे की तेजी
डॉलर के मुकाबले रुपये में आज तेजी बनी हुई है। रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.48 पर है। रुपये में तेजी का कारण कच्चे तेल के दामों में गिरावट को माना जा रहा है।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.48 के स्तर पर खुला, लेकिन तुरंत 82.52 तक गिर गया था, जिसके बाद शुरुआती कारोबार में 82.48 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 103.87 पर कारोबार कर रहा है।
Naresh Chouhan 

