International Women's Day: कितनी पुरानी हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जड़ें?

knowledge/international-womens-day-2023-how-old-is-the-history-of-this-day-celebration

Mar 8, 2023 - 10:30
International Women's Day: कितनी पुरानी हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जड़ें?
knowledge/international-womens-day-2023-how-old-is-the-history-of-this-day-celebration

8 मार्च हर साल आता है. इस बार खास यह है इस दिन दो दिवस हैं एक है हिंदुओं का होली का त्यौहार जिसे घुरेड़ी और कई अन्य नामों से भी जाना जाता है और दूसरा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस. हर साल यह दिवस इसी तारीख का पड़ता है और संयुक्त राष्ट्र के तमाम देश, महिलाओं के अधिकारों के लिए, लिंग भेद को मिटाने के लिए और महिलों के खिलाफ हिंसा और अत्याचारों को रोकने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाते हैं. महिलाएं केखिलाफ अन्याय की कहानी तो मानव के अस्तित्व से ही चल रही है ऐसे में महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज को एक करना एक बड़ी कोशिश कहा जा सकता है जिसके लिए यह दिवस मनाया जाता है.

एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस
आधुनिक भारत की राजनैतिक और सामाजिक व्यवस्थाओं और बदलावों की अधिकांश परंपराएं अमेरिका और यूरोप से शुरू हुई हैं. जिनका प्रभाव औपनिवेशवाद के जरिए दुनिया के दूसरे इलाकों में फैला और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया में मानव अधिकारों संबंधित कई दिवस सयुकत राष्ट्र के तत्वावधान में मनाए जाते हैं जिनमें से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रमुख दिवसों में से एक है

सबसे पुरानी घटनाएं
आधुनिक संसार में महिलाओं के लिए दिवस अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर को 28 फरवरी 1909 को मनाए जाने की रिपोर्ट मिलती है. इसका आयोजन सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने एक्टिविस्ट थेरेसा मल्कीएल के सुझाव पर आयोजित किया था. ऐसे दावे किए जाते हैं कि न्यूयॉर्क में 8 मार्च 1857 को को कपड़ों की महिला कामगारों द्वारा किए गए विरोध की याद में मानाया जाता है, लेकिन कई शोधकर्ताओं ने कथित रूप से इस दावे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समाजवादी उद्गम से हटाने के मकसद से इसे एक मिथक के रूप के में प्रचारित किया था.

अमेरिका के इतिहास में?
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार 25 मार्च 1911 को न्यूयॉर्क शहर की ट्रैंगल शर्टवेस्ट फैक्ट्री में आग लगने से 146 युवा कामगारों की मौत ने आधुनिक संसार में महिला दिवस को मनाने की आधारशिला रखी थी. लेकिन इससे पहले अमेरिकी और जर्मन समाजवादियों  महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की पैरवी की. 17 देशों के 100 प्रतिनिदियों ने इस विचार पर सहमति जताई थी और यूरोप में कई देशों में 19 मार्च 1911 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर अलग अलग रूप से मनाया गया.