चेहरे पर धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो तुरंत आजमाकर देख लीजिए ये तरीके, Sun Tanning से मिलेगा छुटकारा
sun-tanning-home-remedies-and-how-to-get-rid-of-sun-tan
Sun Tan: धूप का असर त्वचा पर बुरी तरह से पड़ता है. ऐसे में चेहरे पर टैनिंग नजर आने लगी है तो कुछ बातों का ध्यान रखकर टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है.
Skin Care: गर्मियों में सन टैनिंग होना एक आम दिक्कत है. तपती धूप त्वचा को जला देती है और अंदर तक प्रभावित करती है. धूप के कारण एजिंग की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है. वहीं, धूप से चेहरे पर धूल, मिट्टी और पसीने की परत जमने लगती है सो अलग. टैनिंग (Tanning) की बात करें तो यह धूप से होने वाली आम समस्या है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाती है. यहां ऐसे ही कुछ स्किन केयर टिप्स दिए जा रहे हैं जो धूप से होने वाली टैनिंग (Sun Tan) को दूर करने में कमाल का असर दिखाते हैं. जानिए किस तरह कम होगा चेहरे से धूप का असरwww.jaimamart.com.
सन टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय | Sun Tan Removal Home Remedies
दही बेसन का फेस पैक
सन टैनिंग से त्वचा पर मैल और गंदगी जमी दिखने लगी है तो एक चम्मच भरकर बेसन (Besan) लें और उसमें दही मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. हेल्दी फैट्स और लैक्टिक एसिड वाले इस फेस पैक का असर टैनिंग हटाने में तेजी से दिखता है. स्किन को इस फेस पैक (Face Pack) से हाइड्रेशन भी मिलता है.
पपीताकच्चा पपीता चेहरे के लिए अच्छा साबित होता है. एक कटोरी में पपीता लेकर मसल लें. पपीते के पेस्ट को चेहरे की टैनिंग के साथ ही हाथ-पैरों की टैनिंग हटाने के लिए भी लगाया जा सकता है. पपीता स्किन को एक्सफोलिए करता है जिससे टैनिंग दूर होती है. इसके अलावा, पपीते का असर पिग्मेंटेशन, दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स हटाने में भी दिखता है.

लाइकोपीन से भरपूर टमाटर त्वचा के लिए नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है. टमाटर (Tomato) के एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को भी दूर करते हैं. ऐसे में धूप के कारण हुए स्किन डैमेज को दूर करने के लिए टमाटर के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है. टमाटर को काटकर आप सीधे चेहरे पर मल सकते हैं या फिर इसके गूदे को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाया जा सकता है
हल्दी और दही
एक कटोरी लें और उसमें 2 से 3 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिला लें. पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरे को निखारने में हल्दी और दही का मिश्रण काम आता है और इसे नियमित तौर पर हफ्ते में 2 बार लगाया जाए तो टैनिंग से छुटकारा मिलता है.


