OnePlus स्मार्टफोन में ऐसे इन्स्टॉल करें Android 14 का बीटा वर्जन, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

tech-guide-steps-to-install-android-14-beta-in-oneplus-smartphone-follow-this-simple-steps

OnePlus स्मार्टफोन में ऐसे इन्स्टॉल करें Android 14 का बीटा वर्जन, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
tech-guide-steps-to-install-android-14-beta-in-oneplus-smartphone-follow-this-simple-steps

Android 14 Update in OnePlus अगर आपके पास OnePlus का स्मार्टफोन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप अपने फोन में Android 14 Beta वर्जन को इन्स्टॉल कर सकते हैं। बस आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

नया एंड्रॉइड 14 में एआई, लॉक स्क्रीन, वॉलपेपर जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। आज हम आपको ये बताने वाले हैं की आप कैसे अपने OnePlus स्मार्टफोन में इस अपडेट को इन्स्टॉल कर सकते हैं।

अपडेट से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यदि आपके पास सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का अनुभव है, तो अपने डिवाइस को डेली ड्राइवर के रूप में इस्तेमाल करने का प्लान न बनाए। फ्लैशिंग कस्टम रोम के बारे में अगर आपको जानकारी नहीं है तो आप इसे  फ्लैश न करें।

कस्टम रोम इन्स्टॉल करने के नुकसान

ब्रिकिंग का जोखिम: कस्टम रोम इन्स्टॉल करने से आपके फोन को ब्रिक करने का जोखिम होता है, इसलिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

अपने डेटा का बैकअप लें: किसी भी ROM को फ्लैश करने से पहले हमेशा अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप लें ताकि आप अपनी कोई जरूरी फाइल न खो दें।

सपोर्टेड डिवाइस: यहां दिए गए स्टेप्स विशेष रूप से वनप्लस 11 के यूरोपीय और भारतीय वेरिएंट के लिए हैं।

बैटरी और स्टोरेज: सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस में बैटरी का स्तर 30% से ऊपर है और न्यूनतम 4GB उपलब्ध स्टोरेज स्पेस है।

ऐसे इन्स्टॉल करें Android 14 Beta

  1. ROM अपग्रेड पैकेज डाउनलोड करें
  2. डाउनलोड किए गए ROM अपग्रेड पैकेज को अपने फोन के इंटरनल स्टोरेज में ट्रांसफर करें
  3. डेवलपर मोड एक्टिव करें
  4. एक बार डेवलपर मोड एक्टिव हो जाने के बाद, Settings -> About device -> Version पर वापस जाएं
  5. ऊपरी दाएं बटन पर टैप करें, फिर "Local install" चुनें।
  6. अब आप अपने फोन में कॉपी किए गए संबंधित इंस्टॉलेशन पैकेज पर क्लिक करें
  7. पैकेज निकालें और अपग्रेड प्रोसेस स्टार्ट करें। सिस्टम अपग्रेड को 100% तक होने दें
  8. एक बार अपग्रेड पूरा हो जाने पर, अपने डिवाइस को रीबूट करने के लिए "Restart" पर क्लिक करें