Hemoglobin की कमी से Body होने लगी Weak? इन Dry Fruits को खाने से वापस लौटेगी ताकत

how-to-increase-hemoglobin-in-a-week-eat-these-dry-fruits-cashew-pistachio-almonds-walnut

Hemoglobin की कमी से Body होने लगी Weak? इन Dry Fruits को खाने से वापस लौटेगी ताकत
how-to-increase-hemoglobin-in-a-week-eat-these-dry-fruits-cashew-pistachio-almonds-walnut

Hemoglobin Deficiency: हीमोग्लोबिन हमारे खून में मौजूद एक अहम तत्व है इसके बिना हम थके हुए और कमजोर महसूस करने लगते हैं, इसलिए आपको कुछ ड्राईफ्रूट्स खाने होंगे. 

Food To Increase Hemoglobin: अगर हमारे खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो शरीर में कमजोरी आने लगती है और डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज करना भी मुश्किल हो जाता है. हीमोग्लोबिन ब्लड सेल्स में मौजूद आयरन बेस्ड प्रोटीन होता है. जो बॉडी के सभी ऑर्गन तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. इसके लिए आपको कुछ आयरन रिच फूड्स का सेवन करना होगा, तभी हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करना मुमकिन हो पाएगा. आइए जानते हैं ऐसे में कौन-कौन से ड्राईफ्रूट्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

हीमोग्लोबीन बढ़ाने वाले ड्राईफ्रूट्स

अखरोट Walnut
अखरोट है ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसमें न्यूट्रिएंट की कोई कमी नही होती. एक मुट्ठी छिले हुए अखरोट से शरीर को तकरीबन 0.82 मिलीग्राम आयरन मिलता है.हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आपको रोजाना अखरोट का सेवन करना चाहिए.www.keymyhome.com

पिस्ता Pistachio
पिस्ता का स्वाद काफी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है. एक मुट्ठी पिस्ता में 1.11 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है. अगर आप इसे रेगुलर डाइट में शामिल करेंगे तो शरीर में आयरन बढ़ जाएगा जिससे हीमोग्लोबीन की कमी दूर हो जाएगी.

काजू Cashew
काजू का इस्तेमाल कई मिठाइयां और रेसेपीज को गार्निश करने में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको शायद ये बात पता नहीं होगी कि एक मुट्ठी काजू में करीब 1.89 मिलीग्राम आयरन होता है.  ये आयरन और हीमोग्लोबीन की कमी दूर करने का एक कारगर उपाय है.

बादाम Almonds
ऐसा अक्सर कहा जाता है कि दिमाग को तेज करने के लिए हमें रोजाना बादाम खाने चाहिए, लेकिन अगर हीमोग्लोबीन डिफिशिएंसी के कारण आपका शरीर कमजोर हो गया है तो हर सुबह भिगोया हुआ बादाम आपके लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हो सकता है.