iQoo Z7 5G vs Poco X5 5G: दो मिड बजट 5G Smartphone इन मायनों में हैं एक-दूसरे से अलग

tech-news-iqoo-z7-5g-vs-poco-x5-5g-price-battery-chipset-display

iQoo Z7 5G vs Poco X5 5G: दो मिड बजट 5G Smartphone इन मायनों में हैं एक-दूसरे से अलग
tech-news-iqoo-z7-5g-vs-poco-x5-5g-price-battery-chipset-display

हाल ही में दो इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों iQoo और Poco ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। भारतीय बाजार में दोनों ही कंपनियों के नए स्मार्टफोन 5जी टेक्नोलॉजी पर लाए गए हैं। कीमत की बात करें तो iQoo और Poco के स्मार्टफोन 21 हजार रुपये से कम कीमत पर लाए गए हैं। इस आर्टिकल में दोनों ही कंपनियों के स्मार्टफोन के बीच अंतर को समझने की कोशिश कर रहे हैं

Qoo Z7 5G and Poco X5 5G डिजाइन

दोनों ही कंपनियों के स्मार्टफोन प्लास्टिक फ्रेम के साथ एक पंच-होल डिस्प्ले के साथ आते हैं। वजन की बात करें तो iQoo Z7 5G तो 173 ग्राम वजन के साथ आता है। वहीं, Poco X5 5G स्मार्टफोन 181 वजन के साथ आता है।iQoo Z7 5G 6.38 इंच के फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है।

iQoo का डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Poco X5 5G स्मार्टफोन 6.77 इंच के फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। पोको का डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

iQoo Z7 5G vs Poco X5 5G: चिपसेट और स्टोरेज

iQoo Z7 5G स्मार्टफोन MediaTek के लेटेस्ट octa-core Dimensity 920 चिपसेट के साथ आता है। दूसरी ओर, Poco X5 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आता है। दोनों ही डिवाइस 6जीबी और 8जीबी रैम ऑप्शन के साथ आते हैं। iQoo Z7 5G फोन 128 जीबी सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, जबकि Poco X5 5G 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।

iQoo Z7 5G vs Poco X5 5G: बैटरी

बैटरी की बात करें तो iQoo Z7 5G डिवाइस 4500mAh की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आती है। दूसरी ओर, Poco X5 5G डिवाइस 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आती है।

iQoo Z7 5G vs Poco X5 5G: कैमरा

कैमरा की बात करें तो iQoo Z7 5G स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।