Tech Roundup: टिम कुक के भारत दौरे से लेकर Samsung Galaxy M14 की लॉन्चिंग तक, पढ़ें बड़ी खबरें
tech-news-tim-cook-meet-with-madhuri-dixit-in-mumbai-apple-store-samsung-galaxy-m14-launching-htc-wildfire
Tech News Roundup Today: दिनभर में टेक की बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है। आज सैमसंग ने अपना बजट 5G फोन लॉन्च किया वहीं टिम कुक ने माधुरी दीक्षित के साथ वड़ा पाव का लुत्फ उठाया।
अगर आप से भी बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। टेक से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों को आप टेक के राउंड अप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
वॉयस फोकस फीचर के साथ Samsung Galaxy M14 लॉन्च
लंबे इंतजार के बाद सैमसंग ने Samsung Galaxy M14 फोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें, इसी फोन को इस साल की शुरुआत में यूक्रेन में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी M14 5G 5nm Exynos 1330 चिपसेट से लैस है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। देश में इसकी सेल 21 अप्रैल, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।www.gowengo.com
HTC Wildfire E2 Play फोन हुआ अनाउंस
दिग्गज टेक कंपनियों में शुमार एचटीसी ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने जो नया फोन पेश किया है उसका नाम HTC Wildfire E2 Play है। कंपनी ने इस फोन को अभी अफ्रीकी मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 19 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है


