वीडियो कॉल में लड़की का न्यूड वीडियो दिखाया, फिर एडिटेड फोटो भेज 21 हजार रुपए मांगे; मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी

वीडियो कॉल में लड़की का न्यूड वीडियो दिखाया, फिर एडिटेड फोटो भेज 21 हजार रुपए मांगे; मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी

टोंक में RPS ऑफिसर को सेक्सटॉर्शन में फंसाने के मामले में बुधवार को एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टोंक में तैनात RAC कमांडर हुमायूं कबीर खान को ब्लैकमेल कर रुपए हड़पने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने पहले कबीर खान को वीडियो कॉल कर लड़की का न्यूड वीडियो दिखाया, फिर लड़की के साथ उनकी अश्लील फोटो भेज कर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी सीकरी के सुकेती गांव का रहने वाला है। भरतपुर और टोंक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इसे पकड़ा है।

सीकरी थाना अधिकारी पूरन चंद ने बताया कि 10 सितंबर की रात 9 बजे कबीर खान के पास एक फोन आया। फोन पर एक महिला ने बताया कि उसका नाम बबीता शर्मा है। महिला ने कबीर खान को बताया की वह उनकी फेसबुक पर फ्रेंड है और वह किसी मामले में उनसे मदद चाहती है। थोड़ी देर बाद खान के पास एक दूसरे नंबर से वीडियो कॉल आया। उन्होंने जैसे ही फोन उठाया तो उनके सामने बिना कपड़ों के लड़की खड़ी हुई थी। लड़की को इस हालत में देख खान ने फोन काट दिया।

कुछ देर बाद कबीर खान के नंबर पर एक फोटो आया, जिसमें एडिट कर लड़की के साथ उनकी अश्लील फोटो लगी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने खान से 21 हजार रुपए की डिमांड की। साथ ही रुपए नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। धमकी के बाद खान ने आरोपी से उसका बैंक अकाउंट नंबर मांगा। आरोपी ने निर्मल कुमार के नाम का बैंक अकाउंट नंबर सेंड कर दिया। खान ने इसकी शिकायत टोंक पुलिस से की। पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने सुकेती गांव में दबिश दी। यहां से तौहीद उर्फ पटवारी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल टोंक पुलिस आरोपी को अपने साथ टोंक ले गई है।

ऐसे बनाते हैं सेक्सटॉर्शन का शिकार
ठग पहले शिकार बनाने वाले व्यक्ति को वीडियो कॉल करते हैं। वीडियो कॉल करने वाले फोन पर दूसरा फोन सेट कर दिया जाता है, जिसमें पोर्न फिल्म चल रही होती है। फोन को इस तरह सेट किया जाता है की पोर्न देखने वाले व्यक्ति को ऐसा लगता है की सामने कोई लड़की बैठी है जो यह सब कर रही है। उत्तेजना में आकर व्यक्ति अपने कपड़े निकालने लगता है। जब व्यक्ति अपने कपड़े निकलना शुरू करता है तो ठग तीसरे फोन से उसका वीडियो और फोटो खींच लेते हैं और उसको ब्लैकमेल करते हैं।

रिपोर्ट- उमेश बंसल, सीकरी, भरतपुर