लकवाग्रस्त रोगी के बैंक खाते से चार लाख रुपए निकाले 22 अक्टूबर से 7 जनवरी के बीच हुए ट्राॅजेक्शन

लकवाग्रस्त रोगी के बैंक खाते से चार लाख रुपए निकाले 22 अक्टूबर से 7 जनवरी के बीच हुए ट्राॅजेक्शन

बजरंग नगर में रहने वाले 62 वर्षीय लकवाग्रस्त रोगी सामंता राम जाटव के खाते से अज्ञात बदमाशों ने 4 लाख रुपए निकाल लिए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीड़ित सामंता राम जाटव का कहना है कि वह लकवे की वजह से पिछले 6 माह से घर में बेड रेस्ट पर है। बैंक आफ इंडिया की कुम्हेर गेट शाखा और पंजाब नेशनल बैंक में उसके खाते से किसी बदमाश ने 22 अक्टूबर 2021 से 7 जनवरी 2022 की अवधि में 10-10 हजार रुपए करके 4 लाख रुपए निकाल लिए हैं।

पुलिस ने बताया कि सामंता राम ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है। वह पुलिस का सवाल समझने और जबाव देने की स्थिति में भी नहीं है। बैंकों से संपर्क करके उसके खातों में हुए ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा है ताकि पता चल सके कि उसके खाते से यह राशि किसने और किस तरह से निकाली है। उल्लेखनीय है कि जिले में ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ ठगों को पकड़ा भी जा चुका है।