बजट में मिल सकता है नया जिला:जिला मुख्यालय पर नगर निगम की संभावना पूरी, बाकी रोड, उद्योग व पर्यटन पर रहेगा जोर
राज्य सरकार के बजट में अलवर को बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है। सबसे अधिक तो जिले में से नया जिला बन सकता है। सबसे अधिक संभावना तो बहरोड़ , कोटपूतली और बानसूर को जोड़ते हुए नया जिला बनाने की है। इसके अलावा अलवर नगर परिषद को नगर निगम बनाया जा सकता है। बाला किला को हथियारों का संग्राहलय बनाने, सिलीसेढ़ से अलवर में पानी लाने की घोषणा हो सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी कह चुके हैं बजट को अलवर शहर को भी बहुत कुछ खास मिल सकता है। वैसे जिले में भी कई बड़ी घोषणाएं होंगी। तभी तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा की ओर से बजट को अपने मौजपुर हाउस में बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी की है।
वर्षों से चली आ रही ERCP के लिए कुछ खास
वर्षाें से कागजाें में चल रही पूर्वी राजस्थान नहर परियेाजना (ERCP) काे धरातल पर लाने के राज्य सरकार के स्तर पर कुछ नया कदम हो सकता है। असल में यह योजना राज्य व केंद्र सरकार के बीच में अटकी है। राज्य अपने पाले की गेंद को केंद्र में डाल देता है और केंद्र कई कमियां बताकर वापस राज्य सरकार के पाले में डाल देता है। कई साल से यही खेल चल रहा है। लेकिन इस बजट में सरकार कोई नया बजट लेकर घोषणा कर सकती है। ताकि केंद्र सरकार पर भी दबाव बने। पहले भी इवके लिए 48 सौ करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था।
ये भी कुछ बड़ी घाेषणाएं संभव
जिले के अलग-अलगग हिस्सों में बड़ी सड़कों की घोषणा संभव।
पर्यटन काे बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलाें के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत का बजट।
- नए उद्योग स्थापित करने के लिए भी बजट।
बजट का लाइव प्रसारण मौजपुर हाउस में
जिला कांग्रेस कमेटी ओर से राजस्थान सरकार के बजट सत्र का लाइव प्रसारण मौजपुर हाउस पर दिखाया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे राज्य बजट का लाइव प्रसारण होगा। इस बार सरकार का बजट बेहद खास होगा। तभी कांग्रेस की ओर से भी लाइव दिखाने के प्रयास किए गए हैं। ताकि जनता के बीच उनका अच्छा मैसेज जाए
Naresh Chouhan 

