लेकसिटी में आया नया मेहमान:चेन्नई से उदयपुर पहुंची बाघिन विद्या, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रहेगी 21 दिन क्वारंटाइन

Feb 27, 2021 - 07:56
Feb 27, 2021 - 08:13
लेकसिटी में आया नया मेहमान:चेन्नई से उदयपुर पहुंची बाघिन विद्या, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रहेगी 21 दिन क्वारंटाइन

उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लंबे इंतजार के बाद टाइगर कुमार को नई पार्टनर मिल गई है। चेन्नई के अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क से 3 दिन का सफर तय कर 8 साल की टाइगर विद्या शुक्रवार देर रात उदयपुर पहुंची है। विद्या के साथ दो भेड़िये भी उदयपुर पहुंचे हैं। जो 21 दिनों का क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा कर आम पर्यटकों के बीच डिस्प्ले एरिया में पहुंचेगी। बता दे कि सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का कुनबा बढ़ाने के लिए विद्या को चेन्नई से लाया गया है। ऐसे में अब टाइगर कुमार और टाइग्रेस विद्या की जोड़ी बायोलॉजिकल पार्क में दर्शकों के डिस्प्ले के लिए मौजूद रहेगी।

उदयपुर से चेन्नई पहुंची बाघिन विद्या।
उदयपुर से चेन्नई पहुंची बाघिन विद्या।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्या का की फ्रेंडली और शांत स्वभाव की है। वह अपने एंक्लोजर में घूमती रहती है। और पर्यटकों के नजदीक जाने से भी नहीं कतराती। फिलहाल कुमार और विद्या को अलग-अलग समय एक एंक्लोजर में रखेंगे। इस दौरान पर रखा जाएगा की दोनों का आपसी व्यवहार कैसा है। भविष्य में अगर दोनों एक दूसरे से घुलमिल जाते हैं। तब दोनों को एक साथ भी रखा जाएगा। बता दें कि उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में कुमार विद्या के साथी उस्ताद T24 भी मौजूद है। लेकिन उसके स्वभाव की वजह से उसे डिस्प्ले एरिया में नहीं रखा जाता। उप वन संरक्षक अजीत कुमार ने बताया कि मादा टाइगर विद्या और भेड़िये के जोड़े को फिलहाल 21 दिन के क्वारंटाइन में रखा गया है। ताकि उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन ना फैले सके। ओपन संरक्षक कुमार ने बताया कि विद्या की उम्र फिलहाल 8 वर्ष है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।