CCTV में कैद हुई घटना:चोरी करने से पहले मास्क लगाया, फिर घर के बाहर खड़ी बाइक को पैदल लेकर हुआ फरार

CCTV में कैद हुई घटना:चोरी करने से पहले मास्क लगाया, फिर घर के बाहर खड़ी बाइक को पैदल लेकर हुआ फरार

कोचिंग सिटी कोटा में बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस गश्त के बावजूद बदमाश बेखौफ चोरी करके आसानी से फरार हो रहे हैं। शुक्रवार देर रात जवाहर नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक बाइक को बदमाश चुरा कर ले गया। चोरी करने से पहले बदमाश ने आसपास सीसीटीवी कैमरों को देखा। फिर पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क भी लगाया।

इसके बाद उसने डुप्लीकेट चाबी से लॉक खोला। स्टार्ट करने की आवाज न आए, इसलिए पैदल ही बाइक को लेकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस से की है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पीड़ित अवनीत वर्मा ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। रात एक बजे बदमाश बाइक को चुराकर ले गया। बाइक चुराने से पहले उसने आसपास रैकी की। सीसीटीवी कैमरे में उसकी सारी हरकत कैद हुई है। बदमाश को बाइक चोरी करने में मात्र ढाई मिनट का ही समय लगा।