किसानों के साथ मनाया खेत दिवस:किसानों को फसल उत्पादन के बताए नुस्खे, परियोजना की दी जानकार
ग्राम पंचायत बहराम का बास के नीमडी की ढाणी में सहगल फाउंडेशन और मोजेक कंपनी के साझा प्रयास से चल रही कृषि ज्योति परियोजना की ओर से आज सरसों की फसल में किसानों के साथ खेत दिवस मनाया गया।
जिसमें सहगल फाउंडेशन से कृषि पर्यवेक्षक हरिराम जाट ने किसानों को परियोजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और फसलों में सिंचाई के बारे में चर्चा की। वही एग्रोनिस्ट की टीम ने किसानों को फसलों में आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों व सरसों की फसल में लगने वाले मुख्य किट बीमारियों के बारे में किसानों से चर्चा करते हुए सन्तुलित मात्रा में ऊवरको के उपयोग करने की सलाह दी और फसल उत्पादन बढ़ाने के नुस्खे बताए।
इस दौरान मोजेक कंपनी से दिपेश कुमार , हरीराम जाट सहित पुरुष और महिला किसान मौजूद रहे।
Naresh Chouhan 

