वनकर्मियों की हड़ताल खत्म, सरिस्का में सफारी शुरू:टूरिस्ट आने लगे, टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट में विजिटर्स की बुकिंग फुल
अलवर के टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट सरिस्का में 3 दिन सफारी बदं रहने के बाद रविवार से सफारी वापस शुरू हो गई है। पहले दिन सुबह की पारी में 21 जिप्सी व एक केंट्रा टूरिस्ट को लेकर निकली। शाम की पारी में भी बुकिंग करीब-करीब फुल है।
वनकर्मियों की हड़ताल में कारण सरिस्का में 9 से 11 फरवरी तक सफारी बंद थी। सरिस्का के तीनों गेटों पर वनकर्मियों को आंदोलन था। लेकिन समझौता होने के बाद वनकर्मी काम पर लौट आए हैं।
सुबह साढ़े 6 बजे और दोपहर में ढाई बजे से सफारी
सरिस्का में सफारी का समय सुबह साढ़े 6 बजे से है और शाम का ढाई बजे से। इससे पहले टिकट लेना होता है। ऑनलाइन बुकिंग कभी भी करा सकते हैं। सरिस्का में टूरिस्ट को टाइगर की खूब साईटिंग होती है। कभी कभार दो एक साथ दो-दो टाइगर दिख जाते हैं।
इसके अलावा सरिस्का में तेंदुआ, हरिन सहित अन्य वन्यजीवों की भरमार है। वैसे सरिस्का का जंगल अपने आप में खास है। जो काफी घना है। कहीं ऊंची-ऊंची पहाड़ी हैं। जिन पर सालों पुराने बड़े-बड़े वृक्ष हैं।
अब सरिस्का में 25 टाइगर
DFO डीपी जागावत ने बताया कि सरिस्का में टाइगर की संख्या 25 हो गई है। इसमें 11 फीमेल टाइगर ST 7, ST 8, ST 2, ST 7, ST9, ST 10, ST12, ST17, ST14, ST19, ST 22 हैं। 7 मेल टाइगर ST15, ST20, ST21, ST18, ST23, ST24, ST25 हैं। इनमें टाइगर 113 भी अब जुड़ जाएगा। इस समय ST17 के 2, ST19 के 2 शावक हैं। पिछले दिनों ST 5 व ST 13 टाइगर गायब हो चुके हैं।
Naresh Chouhan 

