हादसों में तीन घायल ट्रेलर ने मारी टक्कर, उपचार के बाद किया रैफर
नीमकाथाना उपखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन जने घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय कपिल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को जयपुर रैफर कर दिया।
दो युवक जख्मी
जानकारी के मुताबिक गुड़गांव से बाइक पर अपने मामा के घर आ रहे दो युवक को ट्रेलर ने रायपुर मोड़ पर टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार रामकुमार और वेद कुमार के पैर जख्मी हो गए। जिनको राहगीरों द्वारा एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करके रैफर कर दिया।
घोड़ी को मारी टक्कर
वहीं दूसरी तरफ नीमकाथाना अस्पताल में अपना इलाज करवाकर गणेश्वर सालावाली जा रहे बाइक सवार ने अंधेरे में घोड़ी को टक्कर मार दी। जिससे महिपाल यादव घायल हो गया। जिसको एंबुलेंस की सहायता से राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसका चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।


