इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान:गणतंत्र दिवस पर गीत-नत्य और कला का संगम, दर्शकों ने दिखाया जोश

इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान:गणतंत्र दिवस पर गीत-नत्य और कला का संगम, दर्शकों ने दिखाया जोश

अलवर में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद 53 जनों को सम्मानित किया गया। जिनमें से सबसे अधिक खिलाड़ी शामिल थे।

जिन्होंने स्टेट व नेशनल स्तर पर मैडल जीते हैं। छोटे-बड़े सब खिलाड़ियों का मंत्री, कलक्टर सहित अन्य अतिथियों ने पूरा उत्साह बढ़ाया। यहां सांस्कृतिक रंग का आकर्षण रहे। बच्चों ने आकर्षक गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। विभागों की ओर से आकर्षक झांकियों निकाली।जिनके जरिए सरकारी की योजनाओं को बताया गया। ताकि आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि आमजन की जिदंगी बचाने का काम सरकार की योजनाओं से हुआ है। चिरंजीवी योजना ऐतिहासिक है। यहां दवा व इलाज के अभाव में गरीब की मृत्यु नहीं हो सकती है। गरीब परिवारों को आवश्यक सहायता मिलती है। कोरोना वायरस व लंपी वायरस में अच्छा कार्य कर सफल सरकार को मैसेज दिया।

चार साल में अच्छी सुविधाएं सरकार ने दी हैं। अलवर में भी नए आयाम स्थापित किए हैं। आने वाले बजट में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उपखंड स्तर पर उप जिला अस्पताल, ग्राम पंचायत व पंचायत समित व पालिका बनाने में अलवर आगे रहा है। मंत्री रावत ने युवाओं को वाहन चलात समय सावधानी बरतने का सुझाव दिया। सरकार की दुर्घटना बीमायोजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के हृदय में गरीब के प्रति दया भाव है। वे हर तबके का ख्याल रखते हैं। सबसे सलाह कर अच्छी योजना लेकर आते हैं।

ये 53 लोग सम्मानित

कलेक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक भारत प्राचीन को राजस्व एवं अन्य दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन, मेवात आवासी विद्यालय खानपुर मेवान की प्रधानाध्यापिका डाॅ. सोनू यादव को मेवात आवासीय विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य, पूर्व सैनिक लीग किशनगढ़ बास के अध्यक्ष सूबेदार मेजर शेर सिंह यादव को पूर्व सैनिक कल्याण व पूर्व सैनिक कल्याण समिति अलवर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह नरूका को पूर्व सैनिक कल्याण, निजी सहायक पुलिस अधीक्षक अलवर वेदप्रकाश को निष्ठापूर्वक कार्य संपादन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक हरीश चन्द शर्मा को निष्ठापूर्वक कार्य संपादन के लिए सम्मानित किया ।

बागवान व सहायक कर्मचारी भी सम्मानित

बागवान धन सिंह को मत्स्य उत्सव में फ्लोर शो में विशेष योगदान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सहायक कर्मचारी राधेश्याम बैरवा को सक्षम अलवर अभियान एवं अन्य विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान,सौरभ शर्मा को वृक्षारोपण करने में उत्कृष्ट योगदान, कलक्टेªट अलवर के मुख्य लेखा अधिकारी रजनेश कुमार को लेखा विभागीय पदोन्नति, संस्थापन शाखा व केंद्रीय कारागार के कार्य निष्ठा से संपादित करने पर सम्मानित किया ।

साथ ही सहायक वनपाल मदनलाल को लवकुश वाटिका निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को निष्ठापूर्वक कार्य संपादन, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय मनीष चैधरी को निष्ठापूर्वक कार्य संपादन, आरटीओ कार्यालय में परिवहन निरीक्षक समुन्द्र सिंह कोठारी को सडक सुरक्षा, प्रवर्तन व गुठ सेमरेटिन में उत्कृष्ट कार्य, पशुपालन विभाग के भगतराम मीना को विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया ।जिला परिषद के सहायक विकास अधिकारी बृजेश कुमार पटेल को निष्ठापूर्वक कार्य संपादन, डीओआईटी के सहायक प्रोग्रामर ओमप्रकाश जांगिड को लैंड सिडिंग कार्यों में उत्कृष्ट योगदान, महिला अधिकारिता विभाग में ब्लाॅक पर्यवेक्षक पूजा शर्मा को विभागीय योजनाओं के संपादन में उल्लेखनीय योगदान नगर विकास न्यास की कनिष्ठ सहायक मगन शर्मा को आवेदन शाखा, नियमन शाखा व प्रशासन शहरों के संग अभियान में निष्ठापूर्वक कार्य, रा.उ.मा.वि इन्द्रा काॅलोनी तसई के कार्यवाहक प्राचार्य सोहनलाल जाट को जन सहयोग से भवन निर्माण व निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया ।

सबसे ज्यादा खिलाड़ी सम्मानित

कृषि उपज मंडी खैरथल के सचिव सुरेन्द्र कुमार सैनी को उत्कृष्ट कार्य संपादन, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में संविदाकर्मी मुकेश चन्द साहू राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान, बाॅक्सर रवि सैनी को जूनियर एशियन यूथ बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक, बाॅक्सर सुनील कुमार को जूनियर नेशनल बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक, बाॅक्सर दिशा गौड को जूनियर नेशनल बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक पाने पर सम्मानित किया गया। जिम्नैस्ट दीपक सैनी को खेलों इंडिया यूथ गेम में रजत पदक, देवेन्द्र सैनी को जूनियर नेशनल जिम्नैस्टिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक, कंचन सैनी को योगा में शीर्षासन में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड, तीरंदाज हर्षवर्धन सिंह राठौड को नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक, टीना शर्मा को जूडो में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक, तीरंदाजअनुज कुमार को राष्ट्रीय खेलों में दो कांस्य पदक, तीरंदाज लक्ष्य यादव को मिनी तीरंदाजी नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक पाने पर सम्मानित किया गया। सुजल जुनेजा को शूटिंग बाॅल में जूनियर नेशनल शूटिंग बाॅल प्रतियोगिता में रजत पदक,अंजलि को तलवारबाजी में राजस्थान स्टेट फैन्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टर सलोनी सैनी को नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने, वेटलिफ्टर मुस्कान सैनी को नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने, तलवारबाज वैभव दहिया को राजस्थान स्टेट फैनसिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक पाने पर सम्मानित किया गया। साथ ही तलवारबाज गौरी जांगिड को 5वीं चाइल्ड व 11वीं मिनी नेशनल फैन्सिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने, तलवारबाज कशवी चैधरी को 5वीं चाइल्ड व 11वीं मिनी नेशनल फैन्सिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने, तलवारबाज अंकित कुमार को राष्ट्रीय फैन्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल, तलवारबाज तुषार पहल को राजस्थान स्टेट फैन्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।।