गणतंत्र दिवस की शाम पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान:होटल, ढाबों और हाईवे पर वाहनों की जांच की
मालाखेड़ा में गणतंत्र दिवस की शाम पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। उच्च अधिकारी के निर्देश पर थाना अधिकारी मुकेश कुमार के आदेश पर एएसआई सत्यवीर सिंह और उनकी टीम ने मालाखेड़ा में वाहनों और ढाबों की जांच की।
वाहनों, ढांबों की जांच की
मालाखेड़ा थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया गणतंत्र दिवस पर सभी लोग सुरक्षित रहें और इस पर्व को खुशी के साथ मनाएं इसके लिए मालाखेड़ा क्षेत्र के सभी होटल ढाबे पर चेकिंग की गई। होटल ढाबे पर पुलिस की टीम पहुंचने पर हड़कंप मच गया।वहां बेफिजूल बैठे लोग भागते नजर आए। उसमें ठहरे हुए लोगों के आधार कार्ड और पहचान कार्ड से मिलान किया। जो सही पाया गया। यहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके साथ ही अलवर करौली मेगा हाईवे पर हल्दीना बाईपास और लक्ष्मणगढ़ बाईपास कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। जहां किसी भी प्रकार के कोई अवैध हथियार या नशीली दवा चेकिंग के दौरान नहीं मिली। उधर एएसआई सत्यवीर सिंह, पुलिसकर्मी मदनलाल, दयाराम समेत अन्य टीम सतर्कता के साथ सघन चेकिंग अभियान में देर रात तक ड्यूटी पर तैनात रहे।
Naresh Chouhan 

