खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 की विनर बनीं करिश्मा तन्ना
मुंबई. एक्शन आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) के विजेता के नाम की घोषणा कर दी गई है. सभी बाधाओं को पार करते हुए यह खिताब टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने जीता है. फिनाले में करिश्मा और करण पटेल (Karan Patel) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन करिश्मा ने ये ट्रॉफी अपने नाम की.
कलर्स चैनल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और लिखा, ''भाईयों और बहनों अद्भुत खिलाड़ी #KKK10 विनर करिश्मा तन्ना के लिए तालियां बजाएं.''
गौरतलब है कि 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 के फिनाले में करिश्मा तन्ना ने करण पटेल, धर्मेश, बलराज को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम की है.
बता दें कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना नागिन 3 जैसे टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं. वह रियलिटी शो बिग बॉस 8 और झलक दिखला जा में अपने डांस से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं. हाल ही में एकता कपूर ने करिश्मा तन्ना और हर्लीन शेट्टी को बधाई दी थी. उसी समय से कहा जाने लगा कि करिश्मा इस सीजन की विनर बन सकती हैं.
ये हैं पिछले 9 सीजन के 'खतरों के खिलाड़ी'
1. नेत्रा रघुरामन
2. अनुषा मनचंदा
3. शब्बीर अहलुवालिया
4. आरती छाबड़िया
5. रजनीश दुग्गल
6. आशीष चौधरी
7. सिद्धार्थ शुक्ला
8. शांतनु माहेश्वरी
9. पुनीत जे पाठक


