मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 38 किलो गांजा बरामद

मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 38 किलो गांजा बरामद

अलवर. खेरली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर उनके पास से ३८ किलो गांजा बरामद किया है।
थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कठूमर की ओर से आ रही एक कार में नशीला पदार्थ गांजा हो सकता है। उसमें दो जने हैं। सूचना पर दारौदा चौराहा से आगे लज्जा ईंट-भट्टा के पास नाकाबन्दी की गई। वहां कार आती दिखाई दी। जिसे रुकवाया और उनमें सवार अजय कुमार शर्मा पुत्र वेदप्रकाश शर्मा निवासी 641 सतकरतार कॉलोनी पानीपत हालवासी बैकुण्ड धाम कॉलोनी सौख रोड मथुरा थाना कृष्णा नगर मथुरा जिला मथुरा यूपी एवं विनोद गुलाटी पुत्र रामलाल गुलाटी पंजाबी निवासी माल गोदाम रोड शान्ति नगर मथुरा थाना कोतवाली मथुरा जिला मथुरा यूपी से पूछताछ की। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में गांजे से भरा प्लास्टिक का कट्टा मिला। उक्त दोनों ने प्लास्टिक कट्टे में गांजे की फूल पत्तियां होना एवं बेचने ले लाना बताया। पुलिस ने अवैध रूप से प्लास्टिक कट्टे में भरे 38 किलो 830 ग्राम गांजे सहित तस्करी के काम में ली गई कार को जब्त कर लिया एवं मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।