कृषि कानून:किसानों का 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान

Dec 5, 2020 - 03:52
Dec 7, 2020 - 07:32
कृषि कानून:किसानों का 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान

देश के साथ अब विदेशों में भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है कृषि कानून को लेकर किसानों ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने 8 दिसंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है। किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर कब्जा करने की चेतावनी भी दी। बताया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली की बची हुई सड़कों को भी ब्लॉक करेंगे। जानकारी के अनुसार, किसान 5 दिसंबर यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए जाएंगे।

किसानों के सपोर्ट में अवॉर्ड वापसी का सिलसिला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। लेखक डॉ. मोहनजीत, चिंतक डॉ. जसविंदर और पत्रकार स्वराजबीर ने अपने साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटा दिए। गुरुवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्मविभूषण अवॉर्ड लौटा दिया था। उनके अलावा राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने अपना पद्मभूषण वापस करने का ऐलान किया था। किसानों का कहना है कि 7 दिसंबर को खिलाड़ी भी अपने अवॉर्ड लौटाएंगे।