शाहजहांपुर हाइवे पर टैंकर ने बाइक को चपेट में लिया:बाइक सवार दो युवक घायल, दिल्ली से घूमने वापी जा रहे थे दोनों
नीमराना के पास शाहजहांपुर कस्बे के हाइवे पर एक टैंक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से निमराना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
शाहजहांपुर टोल मैनेजर अमित यादव ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक विपिन कोहली और मदन खत्री दिल्ली से वापी गुजरात बाइक से घूमने जा रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर के सांसेडी के पास भारत पेट्रोलियम के टैंकर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर 1033 एंबुलेंस पहुंची औप घायलों को नीमराना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायल युवकों का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना पर शाहजहांपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
Naresh Chouhan 

