देवनारायण जयंती पर रहेगा अवकाश:28 जनवरी को सरकारी ऑफिस और स्कूल रहेंगे बंद, स्कूल खोले तो होगी कार्रवाई
राज्य सरकार ने देर शाम को आदेश जारी करते हुए सरकारी कैलेंडर में अवकाश संशोधन करते हुए कल 28 जनवरी शनिवार को देवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कपूर ने बताया कि राज्यपाल की आज्ञा से विशेष शासन सचिव शैली किशनानी ने आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार के द्वारा जारी किए हुए कैलेंडर में आंशिक संशोधन करते हुए 28 जनवरी शनिवार को देवनारायण जयंती के उपलक्ष में ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर या ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार के आदेशों की पालना नहीं की गई ओर विद्यालय खोले गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उपखंड क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों ने वाट्सएप ग्रुप पर छुट्टी करने की घोषणा की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राज्य सरकार के आदेश को भी सभी व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर अवकाश रखने की अपील की गई है।
Naresh Chouhan 

