UPSC एग्जाम कैलेंडर 2025 जारी:25 मई को होगा सिविल सर्विस प्रीलिम्स; 13 अप्रैल को NDA, CDS का एग्जाम

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस एग्जाम कैलेंडर के जरिए UPSC ने CSE, NDA, CDS, IFS, IES, जियो-साइंटिस्ट और अन्य दूसरे एग्जाम्स की तारीखों के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन की डेट्स की भी घोषणा की है। 25 मई,2025 को होगा UPSC प्रीलिम्स एग्जाम UPSC एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार सिविल सर्विस एग्जाम 2025 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2025 का जॉइंट प्रीलिम्स एग्जाम यानी UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और 11 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगी। वहीं सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम 2025 का आयोजन 22 अगस्त से किया जाएगा, जो 5 दिनों तक चलेगी। 9 फरवरी, 2025 को होगा IES का एग्जाम UPSC एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 सितंबर, 2023 से शुरू होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 8 अक्टूबर, 2024 तक जारी रहेगा। फिर, 9 फरवरी, 2025 एग्जम कंडक्ट किया जाएगा। 11 दिसंबर से NDA और CDS के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू UPSC एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार, नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी एग्जाम 2025 के साथ-साथ कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 11 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक किए जा सकेंगे। वहीं, 13 अप्रैल, 2025 को इसका एग्जाम होगा। UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 2025 में होने वाली परीक्षाओं तारीख और जरूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। UPSC एग्जाम कैलेंडर 2025