करेंट अफेयर्स 26 अप्रैल:SC ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग खारिज की, Axis Bank में अमिताभ चौधरी ही रहेंगे MD और CEO

अमेरिका ने ईरान के साथ ट्रेड करने पर तीन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया। इंडिगो एयरलाइंस ने 30 एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर दिया। वहीं, पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन को मिला बड़ा सम्मान। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग खारिज: 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। इसके अलावा कोर्ट ने बैलट पेपर से वोटिंग करवाने के सुझाव वाली याचिका भी खारिज कर दी। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. Axis Bank में अमिताभ चौधरी ही रहेंगे MD और CEO: 25 अप्रैल को एक्सिस बैंक के बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर अमिताभ चौधरी को रिअपॉइंटमेंट की मंजूरी दे दी। अमिताभ का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. ईरान के साथ ट्रेड करने पर तीन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा: 25 अप्रैल को अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने पर भारत की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट कंपनी शामिल है। इनपर आरोप है कि ये ईरानी सेना के साथ अवैध व्यापार और उनके लिए ड्रोन्स ट्रांसफर करने का काम करती थीं। अवॉर्ड (AWARD) 4. पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन को मिला बड़ा सम्मान: 24 अप्रैल को मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजा गया। अमिताभ बच्चन को इंडियन सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बिजनेस (BUSINESS) 5. इंडिगो वाइड-बॉडी एयरक्रॉफ्ट सेगमेंट में एंट्री करेगी: 25 अप्रैल को इंडिगो एयरलाइंस ने 30 एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर दिया है। इसके जरिए बजट एयरलाइंस इंडिगो वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट सेगमेंट में एंट्री करेगी। इंडिगो को उम्मीद है कि इन वाइड-बॉडी एयरक्रॉफ्ट की डिलीवरी 2027 से शुरू हो जाएगी। 6. ACC ने चौथी तिमाही में 5,398 करोड़ रुपए की कमाई की: 24 अप्रैल को अडाणी ग्रुप की सीमेंट बनाने वाली कंपनी ACC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए। चौथी तिमाही (Q4FY24) के दौरान कंपनी ने 5,398 करोड़ की कमाई की है। आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) 26 अप्रैल का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। सिक्किम भारत में हिमालय के उत्तरी भाग में स्थित प्रदेश है। यह अपने सुंदर दृश्य, प्राकृतिक खूबसूरती और अनुभवों के लिए जाना जाता है। सिक्किम भारत का इकलौता प्रदेश है जो ऑर्गेनिक फल और सब्जियों के प्रोडक्शन में लीडर है।

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com