किशोरी गर्भवती हुई तो पिता ने रस्सी से गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशोरी गर्भवती हुई तो पिता ने रस्सी से गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
15 वर्षीय बेटी जब पांच महीने की गर्भवती हुई तो पिता ने पुत्री का गला दबा की हत्या कर दी।

15 वर्षीय बेटी जब पांच महीने की गर्भवती हुई तो पिता ने पुत्री का गला दबा की हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया, जबकि किशोरी की मां इसका विरोध करती रही। कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शिवदासपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की तो किशोरी के पिता को हत्या के मामले में निवाई से पकड़ लिया।

एडिश्नल एसपी साउथ अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला नांगल पूरन की ढाणी निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने अपने पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महिला 18 महीन से बस्सी में किराए पर तीन बच्चों को लेकर रह रही थी। यहीं पर उनकी 15 वर्षीय किशोरी बेटी भी रह रही थी। परिवार का गुजारा करने के लिए मजदूरी करती थी। हाल ही में महिला का पति उन्हें लेकर ससुराल श्योपुर लेकर पहुंचा, जहां पर महिला का पति बेटी के पांच महीने की गर्भवती होने पर उसके लिए गर्भपात के लिए दवा लेकर आने की बात कही।

इस पर महिला ने उसे दवा देने से मना कर दिया। और कहा कि अब कोई दवा काम नहीं करेगी। इसके लिए डॉक्टरों से सलाह लेनी होगी, लेकिन महिला का पति इस पर नहीं माना और कमरे में ले जाकर जबरन दवा पिला दी। इसके बाद किशोरी के उल्टियां शुरू हो गई। इसके बाद एक रस्सी लेकर उसका गला दबा दिया। जब तक गला दबाया कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने अपने देवर व अन्य रिश्तेदारों को जानकारी दी। इसके बाद थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।