गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन:युवाओं ने किया 70 यूनिट रक्तदान, एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Jan 27, 2023 - 10:05
गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन:युवाओं ने किया 70 यूनिट रक्तदान, एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बानसूर में आज उपखंड प्रशासन की पहल पर गणतंत्र दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेठ चंटू लाल धन्ना लाल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित किया गया। शिविर में 70 यूनिट के करीब रक्त इक्ट्ठा किया गया। वही एसडीएम राहुल सैनी ने सभी रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।एसडीएम राहुल सैनी ने कहा कि युवाओं के रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। वही उन्होंने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।

उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरतमंद की मदद हो सकेगी।