इंदौर की इस अनोखी शादी की पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, दूल्हे की ऐसी कोशिश देख सभी हुए दीवाने
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक अनोखी शादी हुई है. इस शादी की चर्चा सिर्फ इंदौर में या मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है. ऐसा इसलिए, क्योंकि शादी करने पहुंचे दूल्हे ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद पूरी दुनिया दूल्हे की वाह-वाही कर रही है. दरअसल शादी में दूल्हा और बाराती सभी साइकिल पर सवाल होकर पहुंचे. न हाथी, न घोड़ा न ही कोई धूम-धड़ाका, न बैंड बाजा ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसे देखकर लगे कि शादी हुई है. लेकिन दूल्हे ने जो किया, वह एक बड़ा संदेश दुनिया के सामने दे गए. दरअसल इंदौर के वाधवानी परिवार ने अपने बेटे अमोल वाधवानी की शादी के लिए साइकल से बारात निकालने का फैसला किया. दूल्हा और उसके साथ आए 70 बाराती भी साइकिल पर सवाल होकर ही मैरिज हॉल तक पहुंचे. दूल्हे अमोल वाधवानी ने बताया ऐसा उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करने और लोगों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने किया. खास बात यह रही कि इस बारात में जो बाराती बनकर 70 लोग पहुंचे, उन सभी ने भी साइकिल पर ही सवाल होकर बारात में शामिल हुए. सभी ने हेलमेट की जगह सिर पर साफे और गले में माला डाली हुई थी. मैरिज हॉल में दूल्हा और उनकी बारात को देखकर सभी हैरान थे. अनमोल का साइकिल से याराना काफी पुराना है और कई जगहों पर साइकिलिंग कर चुके हैं. अनमोल का कहना था कि वो चाहते थे हर बार की तरह कुछ इस बार भी नया किया जाए, ये बात उन्होंने अपने परिवार से कही जिसका परिवार ने समर्थन किया. बारात लालबाग पैलेस के बाहर से निकाली गई जो खातीवाला टैंक तक गई. वहीं सायकल से ए और डी का शेप बनाया गया यानी अनमोल और डिम्पल का नाम साइकिल से लिखा गया. फिलहाल ये अनोखी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.


