गणेश भक्ति में ऐसे डूबे Salman Khan, वीडियो देखकर लोगों को भी हो रही हैरानी!

Salman Ganesh Pooja: सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. गणपति बप्पा मोरया के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं सलमान खान.

गणेश भक्ति में ऐसे डूबे Salman Khan, वीडियो देखकर लोगों को भी हो रही हैरानी!

Salman Khan Ganesh Pooja: बीते दिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम हर जगह देखने को मिली. लगभग हर सेलेब गणपति बप्पा के रंग में डूबा नजर आया. सोशल मीडिया पर बप्पा की तस्वीरें सराबोर होती मिलीं. इस बीच सलमान खान (Arpita Khan) ने भी एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो रहे हैं. कल यानी गणेश चतुर्थी के दिन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता ने अपने घर में गणपति को स्थापित किया. अर्पिता के घर में गणपति को पूजने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब उनके घर पहुंचे और बप्पा की आरती उतारी. सलमान (Salman Khan) ने भी इस दौरान भक्ति के रंग में डूबे नजर आए. 

भक्ति में डूब दिखे सलमान

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो अपनी बहन अर्पिता के घर गणपति की पूजा करते नजर आ रहे हैं. कई और फिल्मी सितारे भी अर्पिता के घर में हुई गणेश पूजा के दौरान मौजूद थे. सलमान खान ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर गणेश आरती की. एक्टर को इस तरह भक्ति में डूबा देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

 

पति संग पहुंचीं कैटरीना

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान खान आरती की थाली लिए हुए गणेश वन्दना करते हुए नजर आ रहे हैं. सलमान के अलावा रितेश देशमुख, आयुष शर्मा, अर्पिता खान भी बप्पा की आरती करते दिख रहे हैं. आरती के दौरान सलमान गणेश भक्ति में डूबकर नाचते हुए भी दिखे. आपको बता दें, अर्पिता खान शर्मा के घर हुई इस गणेश पूजा में कटरीना कैफ के साथ उनके हसबैंड विक्की कौशल भी पहुंचे थे.