थ्री डी में देख सकेंगे म्यूजियम में रखी वस्तुएं:म्यूजियम का हुआ डिजिटलाइजेशन, 13.75 लाख रुपए की लागत आई

थ्री डी में देख सकेंगे म्यूजियम में रखी वस्तुएं:म्यूजियम का हुआ डिजिटलाइजेशन, 13.75 लाख रुपए की लागत आई

आने वाले दिनाें में आपकाे म्यूजियम देखने के लिए जाने की जरूरत नहीं हाेगी। म्यूजियम का डिजिटलाइजेशन किया गया है। जल्द ही आप अपने कम्प्यूटर, लैपटाॅप और स्मार्ट फाेन पर जहां चाहें वहां म्यूजियम देख सकेंगे और अपने साथ दूसरे लाेगाें काे भी दिखा सकेंगे। अब इसके शुरू हाेने का इंतजार है। राजकीय म्यूजियम में करीब 16 हजार वस्तुएं हैं। इनमें 9 हजार सिक्के, 2 हजार 976 हथियार, 2 हजार 565 लघुचित्र, 251 प्राचीन प्रतिमाएं, 104 वाद्ययंत्र, 85 हस्तलिखित ग्रंथ, 11 अभिलेख और 1 हजार 19 अन्य वस्तुएं हैं। वर्तमान में करीब 1400 वस्तुएं पर्यटकाें के लिए प्रदर्शित की हुई हैं।

ये वस्तुएं आपकाे टू डी और थ्री डी में दिखाई देंगी। थ्री डी में दिखाई देने वाली वस्तुएं आप किसी भी दिशा में अपनी सुविधा के अनुसार देख सकेंगे। राज्य सरकार की बजट घाेषणा 2021-22 के तहत राजस्थान के 5 म्यूजियमाें का डिजिटलाइजेशन हाेना था। इनमें अलवर का म्यूजियम शामिल है। जाेधपुर आईआईटी की टीम ने अलवर म्यूजियम के डिजिटलाइजेशन का काम किया है। इस टीम काे म्यूजियम का डिजिटलाइजेशन करने में करीब 8 महीने का समय लगा। इस काम पर करीब 13.75 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

ऐसे देख सकेंगे ऑनलाइन म्यूजियम : आपकाे पुरातत्व विभाग की वेबसाइट पर क्लिक करना हाेगा। आप जिस शहर का ऑनलाइन म्यूजियम देखना चाहेंगे, उसका नाम चुनना हाेगा। इसके बाद आप म्यूजियम में रखी वस्तुएं देख सकेंगे। इसके साथ आपकाे संबंधित वस्तु से संबंधित जानकारी भी मिलेगी।

"राज्य सरकार की बजट घाेषणा के तहत म्यूजियम का डिजिटलाइजेशन किया है। शुभारंभ का इंतजार है। इसके बाद आमजन ऑनलाइन म्यूजियम देख सकेंगे।"