पति को नहीं पसंद थे फूले गाल, डाइटिंग करके चलता-फिरता कंकाल बन गई पत्नी! वज़न रह गया 22 kg

Woman starves herself to 22kg for husband: दुनिया में तरह-तरह के लोग होते हैं और उनकी अपनी पसंद-नापसंद. हालांकि ये बात समझनी ज़रूरी है कि इंसान का शरीर कैसा होगा या नहीं होगा, ये उसकी अपनी च्वाइस होती है. इसके लिए कोई दबाव डालना या महसूस करना अच्छा नहीं होता है. रूस में एक महिला ने ऐसे ही दबाव में खुद को कंकाल बना डाला. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी रूस में रहने वाली महिला याना बॉब्रोवा ( Yana Bobrova) ने खुद को अपने पति की खुशी के लिए भुखमरी का शिकार बना डाला. कभी स्वस्थ रहने वाली याना को आज देखकर आपके मुंह से सिर्फ यही निकलेगा कि ये इंसान है या फिर कोई कंकाल. सिर्फ 22 किलो रह गया है वज़न आमतौर पर 4-5 साल के बच्चों का जितना वज़न होता है, उतना इस महिला का वज़न रह गया है. बेलग्राद की रहने वाली याना बॉब्रोवा ( Yana Bobrova) की हाइट 5.2 फीट है और उनका वज़न अब सिर्फ 22 किलोग्राम रह गया है. उसकी हाइट के हिसाब से वज़न इतना कम है कि महिला बिल्कुल सूखी हुई नज़र आ रही है. महिला का कहना है कि उसने डाइटिंग तब शुरू की, जब उसके पति ने उसे फूले हुए गालों को लेकर कमेंट किया था.

पति को नहीं पसंद थे फूले गाल, डाइटिंग करके चलता-फिरता कंकाल बन गई पत्नी! वज़न रह गया 22 kg