विधायक दल की बैठक आज

1. विधायक दल की बैठक आज

राजस्थान में राजनीतिक रस्साकसी तेज हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नाराजगी के बाद सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है. बैठक में विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है. माना जा रहा है कि जो विधायक बैठक में नहीं पहुंचेंगे, उनकी सदस्यता खत्म की जा सकती है.