जयपुर: सीएम दफ्तर-आवास के 10 कर्मी भी पॉजिटिव, 1345 नए संक्रमित मिले

जयपुर: सीएम दफ्तर-आवास के 10 कर्मी भी पॉजिटिव, 1345 नए संक्रमित मिले

जयपुर: काेराेना का कहर जारी है। गुरुवार काे काेराेना मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच गया। यहां 10 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय से सिविल लाइंस तक हड़कंप मच गया है। सूत्राें के अनुसार सीएमओ में एक विशिष्ट सचिव के छह स्टाफ, जबकि सीएमआर में 4 पाॅजिटिव आए हैं। इसे देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने सारी मुलाकातें और मीटिंग के कार्यक्रम काे निरस्त कर दिया है।

रुदावल: आठ साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं ग्रामीण:सामरी और चक सामरी गांव की सड़क गड्‌ढों में हुई तब्दील (यह भी पढ़ें)

यहां तक कि 27 अगस्त काे शाम पांच बजे हाेने वाली कैबिनेट की मीटिंग भी रद्द कर दी गई। बताया गया कि राज्य के अलग-अलग स्थानों से आने वाले आगंतुकों को सीएम से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सुरक्षाकर्मियों सहित विभिन्न कार्मिकों से सम्पर्क करना होता है।

5 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन के बाद खुले बाजार लोगों की उमड़ी भीड़ लोग लापरवाही बरतते हुए आए नजर (यह भी पढ़ें)

ऐसे में इन आगंतुकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने आगंतुकों से सभी मुलाकातें रद्द कर दी हैं। सीएम ने राज्य के विभिन्न भागों से आने वाले नागरिक जो उनसे मुलाकात के इच्छुक हैं, से अनुरोध किया है कि फिलहाल कोरोना संक्रमण से एहतियात के कारण आगंतुकों से मुलाकात संभव नहीं हो सकेगी। अतः इस उद्देश्य से यात्रा न करें। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोरोना के प्रति जनता को सतर्क करने में सहयोग करें।